नई दिल्ली. CBSE Board Result: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है. सीबीएसई ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे. 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही दिल्ली और कानपुर में दो स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है. हैरान करने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने वाली एक स्टूडेंट ने 75 प्रतिशत और दूसरी स्टूडेंट ने 73 प्रतिशत अंक स्कोर किया था. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर इतने अंक लाने पर भी स्टूडेंट आत्महत्या क्यों कर रहे हैं.
बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर इलाके में 16 वर्षीय एक छात्रा ने बारहवीं कक्षा में कम अंक प्राप्त करने के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 11 बजकर 54 मिनट पर हरि नगर थाने को डीडीयू अस्पताल से घटना की सूचना मिली, जहां छात्रा के पिता मृत अवस्था में उसे अस्पताल लेकर आए थे. उन्होंने बताया कि वह विज्ञान संकाय की छात्रा थी और उसने शुक्रवार को घोषित नतीजे में 75 फीसदी अंक हासिल किए थे. परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद से वह बहुत परेशान थी.
इसी प्रकार कानपुर के बर्रा में एक छात्रा माही नें 12वीं में 75 प्रतिशत रिजल्ट ना आने पर आत्महत्या कर ली. माही के पिता के मुताबिक वह जेईई एडवांस की तैयारी कर रही थी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उसे कम से कम 12वीं में 75 प्रतिशत अंक स्कोर करना था लेकिन उसके सिर्फ 73 प्रतिशत अंक थे. इस तनाव में उसमें आत्महत्या कर ली. माही का सपना था कि वह आईआईटी में पढ़ाई करे.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

ऑन ड्यूटी डॉक्टर की मौत से उबाल, कैंडल मार्च निकालकर एम्स के डॉक्टरों ने की ये मांग

भारत विरोधी बातों का मुकाबला करें पूर्व नौकरशाह, उपराष्ट्रपति धनखड़ की अपील, कहा- ‘आप राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी’

टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड: हत्यारों की होगी फैशियल मैपिंग, 7 मोबाइल खोलेंगे मर्डर का राज !

Mother’s Day Special Recipe: रसमलाई के साथ मदर्स डे करें सेलिब्रेट, जश्न की बढ़ेगी ‘मिठास’, आसान है रेसिपी

Karnataka assembly Election Result 2023: कर्नाटक में हार के बाद भी बीजेपी का जलवा बरकरार, वोट प्रतिशत में नहीं हुआ कोई नुकसान

By Polls Result: आजम खान का आखिरी किला भी ध्वस्त, सपा का हिंदुत्व कार्ड फेल, रामपुर में लहराया भगवा

बाइक से पेट्रोल निकाला और फिर लगा दी आग! देखें दिल्ली की इस महिला का चौंकाने वाला VIDEO

दिल्ली-NCR में बनेंगे तीन और नए एक्सप्रेसवे, UP, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के इन शहरों की घट जाएगी दूरी

स्वाद का सफ़रनामा: कचनार की कली का अचार खूब किया जाता है पसंद, त्रिदोष नाशक हैं गुण, रोचक है इतिहास

Karnataka Election Result 2023: महिलाओं से कांग्रेस के इन पांच बड़े वादों ने कर्नाटक में दिलाई जीत, सिलेंडर से लेकर बस में फ्री सफर शामिल

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की कल सगाई, दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर होगी सेरेमनी, चेक करें गेस्ट लिस्ट
कोरोना के दौर में मिली थी छूट
बता दें कि इस साल आईआईआईटी, एनआईटी, और सीएफटीआई संस्थानों में एडमिशन के नियम बदले गए हैं. जिसके बाद इन संस्थानों में एडमिशन के लिए कक्षा 12वीं में कम से कम 75 फीसदी अंक होना आवश्यक है. जबकि 2020 में कोरोना के चलते इस शर्त को हटा दिया गया था. अब स्थित सामान्य होने के साथ फिर से पुराने नियमों को लागू कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें-
Board Result: दुर्ग की बेटी ने किया टॉप, एसपी अभिषेक पल्लव ने जेल में बंद पिता से मिलवाया, जानें पूरा मामला
Recruitment 2023: टीचर बनने का सुनहरा मौका, यहां निकली हैं भर्तियां, देखें पूरी डिटेल
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CBSE 12th, Cbse board, Cbse news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 10:51 IST









