
परमजीत कुमार/देवघर. शुक्रवार को सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए. इस बार देवघर के आरके मिशन के छात्र आर्यन प्रियदर्शी ने इंटर साइंस में जिले में टॉप किया है. उसे 12वीं की परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. उसकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ स्कूल में भी खुशी का माहौल है. आर्यन ने इस सफलता का श्रेय माता पिता व स्कूल के शिक्षकों को दिया है. उसे लगातार शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं.
डाक्टर बनना चाहते हैं आर्यन
बांका जिले के कटोरिया स्थित जेपीएस मार्केट के रहने वाले आर्यन प्रियदर्शी डॉक्टर बनना चाहते हैं. सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में उसने सेल्फ स्टडी के बल कर बेहतर प्रदर्शन किया है. उसे बायोलॉजी व फिजिक्स में 100 में 99 अंक प्राप्त हुए हैं, केमिस्ट्री में 98, गणित में 95 और अंग्रेजी में 93 अंक मिले हैं. इसके साथ उसे कुल 96.8 प्रतिशत अंक मिले हैं. आर्यन का मानना है कि बेहतर अंक लाने के लिए 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी करना आवश्यक है. वह आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहता है.
आर्यन के पिता नरेश प्रियदर्शी पी.बी.एस कॉलेज बांका में बतौर प्रशिक्षक काम करते हैं. जबकि मां रूही प्रियादर्शी प्राइवेट शिक्षिका हैं. माता-पिता का कहना है बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 10:52 IST









