देवघर की आर्ची धनबाद में पढ़ाई कर बनी झारखंड टॉपर, 12वीं कॉमर्स में मिले 98.8% अंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. इकराम/धनबाद. सीबीएसई ने 12वीं के परिणाम की घोषणा कर दी है. राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल धनबाद की छात्रा आर्ची मेहारिया कॉमर्स स्ट्रीम में स्टेट टॉपर बनी है. उन्हें 12वीं की कॉमर्स परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. रिजल्ट आने के बाद से आर्ची को शुभकामना संदेश लगातार प्राप्त हो रहे हैं. आर्ची अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षक व दोस्तों को दे रही हैं. उनका टारगेट सीए बनने का है.

आर्ची मेहरिया मूल रूप से देवघर की रहनेवाली हैं. उन्होंने धनबाद में पीजी में रहकर पढ़ाई की और झारखंड में कॉमर्स संकाय में सबसे अधिक अंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाई हैं. आर्ची ने कहा कि पढ़ाई में माता-पिता, स्कूल के शिक्षक व दोस्तों का भरपूर सहयोग मिला है. इसी का नतीजा है कि रिजल्ट इतना अच्छा आया है. उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी को लेकर काफी मेहनत की थी. तैयारी अच्छी थी, इसलिए उम्मीद थी कि अच्छा रिजल्ट आएगा. लेकिन सोची नहीं थी कि स्टेट में टॉप करूंगी.

आर्ची मेहरिया को अकाउंटेंसी में 100 में 100 अंक मिले हैं. बिजनेस स्टडी में 99 व इकोनॉमिक्स में 98 मार्क्स आए हैं. वहीं, इंग्लिश कोर में 84 और अप्लाइड मैथमेटिक्स में 97 मार्क्स मिले हैं. आर्ची ने कहा कि हर परीक्षा में छात्रों को दबावमुक्त होकर पढ़ाई करनी चाहिए. नियमित पढ़ाई से सफलता जरूर मिलती है. आर्ची को आगे चलकर सीए की पढ़ाई करनी है और एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य है.

Tags: 12 Board Exam, CBSE board results, Dhanbad news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें