क्या है लाल जोड़े का रहस्य, क्यों शादी में दुल्हन पहनती है सिर्फ इस रंग का लहंगा, जानें धार्मिक महत्व

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हिंदू धर्म में कई रंग ऐसे हैं, जिन्हें शुभ कार्यों में पहनना वर्जित माना गया है.
ज्योतिष शास्त्र में लाल रंग को बेहद शुभ माना गया है.

Red Lehenga in Marriage : विवाह एक ऐसी रीती है जो सदियों से चली आ रही. समय के साथ साथ इसमें कई तरह के बदलाव हुए हैं, लेकिन एक चीज जो अभी तक नहीं बदली वह है शादी में दुल्हन का लाल रंग का जोड़ा पहनना. आपने अक्सर हिंदू शादी विवाह में दुल्हन को लाल रंग के जोड़े में सजा देखा होगा. फेरे के समय दुल्हन लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई देती. ये उसके नए सफर की शुरुआत मानी जाती है. लाल रंग का जोड़ा देखकर क्या आपके मन में भी यही सवाल आता है कि आखिर दुल्हन लाल रंग का लहंगा ही क्यों पहनती है. इसके पीछे का धार्मिक कारण बता रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

लाल जोड़ा पहनने का धार्मिक कारण

ज्योतिष शास्त्र में लाल रंग को बेहद शुभ माना गया है, इसलिए धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पाठ, शादी-विवाह आदि में लाल, पीले और गुलाबी रंग का विशेष महत्व है. लाल रंग सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है. मान्यता है विवाह कि विवाह के दौरान जब दुल्हन लाल रंग का जोड़ा पहनती है तो ऐसा प्रतीत होता है कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ गया. लाल रंग पॉजिटिव एनर्जी को अपनी तरफ आकर्षित करता है. यही मुख्य कारण है कि दुल्हन शादी में लाल रंग का लहंगा पहनती है.

यह भी पढ़ें – कैसी थी भगवान राम की कुंडली, इस एक योग की वजह से दूर रहे सभी सुखों से, ऐसे बने मर्यादा पुरुषोत्तम

इन रंगों को पहनने से बचें

जिस तरह ज्योतिष शास्त्र में लाल रंग को धार्मिक अनुष्ठान और मांगलिक कार्यों में शुभ माना गया है. उसी तरह कुछ रंग ऐसे भी हैं जिन्हें पूजा-पाठ या मांगलिक कार्यों में पहनने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें – क्या होता है अंगारक दोष, किस तरह पहचानें इसके लक्षण, प्रभाव कम करने के लिए अपनाएं 5 ज्योतिषी उपाय

हिंदू धर्म में कई रंग ऐसे हैं जिन्हें शुभ कार्यों में पहनना वर्जित माना गया है जैसे नीला, भूरा और काला ये रंग ऐसे हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, यदि शुभ कार्य, धार्मिक अनुष्ठानों या पूजा पाठ में इस रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो अशुभ होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए इस दौरान काला, नीला और भूरा रंग पहनने की मनाही होती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें