
हाइलाइट्स
गुलशन यादव की पत्नी को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा
जनसत्ता दल की प्रत्याशी ऊषा तिवारी ने 3037 वोटो के भारी अंतराल से चुनाव जीता
UP Nikay Chunav Result: प्रतापगढ़ में निकाय चुनाव का रिजल्ट अब सबके सामने है. प्रतापगढ़ में दिग्गज नेताओं के समर्थकों ने जीत दर्ज कर उनके राजनीतिक जलवे को कायम रखा है. पिछले विधानसभा चुनाव में एक जनसभा के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जनता से कुंडा में कुंडी लगाने की अपील की थी. सपा ने राजा भैया को चुनाव में हराने का दावा भी किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने राजा भैया को लगातार 7वीं बार कुंडा से विधायक बना कर विधानसभा भेज दिया. अखिलेश यादव के तीखे बयान के बाद कुंडा में जनता ने कुंडी नही लगाई, लेकिन नगर पंचायत कुंडा के चुनाव में राजा भैया ने जरूर कुंडा में सपा के लिए कुंडी लगा दी है. दो बार सपा से नगर पंचायत कुंडा का चुनाव जीतने वाले गुलशन यादव की पत्नी को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है, इसी हार के साथ कुंडा में सपा का सफाया हो गया है.
नगर पंचायत कुंडा के चुनाव की बात की जाए तो राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल ने ऊषा तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा था. जनसत्ता दल की ऊषा को कुल 7994 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी सीमा यादव को 4957 मतों के साथ दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा. वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुमन साहू ने 1575 मत हासिल किए. जनसत्ता दल की प्रत्याशी ऊषा तिवारी ने 3037 वोटो के भारी अंतराल से चुनाव जीत गई है ,जिससे राजा भैया की पार्टी गदगद है.
कुंडा में सपा को हराने के लिए राजा भैया ने झोंकी थी ताकत
कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया ने नगर पंचायत चुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रखी थी. नगर पंचायत कुंडा के चुनाव के दौरान राजा भैया ने इलाके के तमाम जगहों पर छोटी-छोटी जनसभा और चुनावी प्रचार-प्रसार भी किया था. कुंडा नगर पंचायत सीट के लिए राजा भैया ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी थी.
कौन है सपा प्रत्याशी सीमा यादव
नगर पंचायत कुंडा के चुनावी मैदान में उतनी सीमा यादव सपा से उम्मीदवार थी. सीमा यादव गुलशन यादव की पत्नी है. गुलशन यादव बीते विधानसभा का चुनाव राजा भैया के खिलाफ कुंडा विधानसभा से लड़ चुके हैं. गुलशन यादव को पहले राजा भैया का बेहद करीबी माना जाता था, लेकिन राजा भैया और सपा के बीच दूरियां बढ़ने से राजा और गुलशन के बीच भी दूरियां हो गई. बीते विधानसभा चुनाव में राजा भैया के ही खिलाफ चुनावी समर में गुलशन यादव कूद पड़े। तबसे राजा भैया और गुलशन एक दूसरे के राजनीतिक दुश्मन हो गए हैं. वही माना जाता रहा है कि गुलशन यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव दो बार कुंडा नगर पंचायत से चेयरमैन राजा भैया के समर्थन से बनी, लेकिन इस बार राजा भैया ने अपना खुद का प्रत्याशी लड़ा कर गुलशन यादव की मुश्किलें बढ़ा दी थी. राजा भैया के प्रत्याशी के चुनाव लड़ने से गुलशन यादव की पत्नी सीमा यादव को करारी हार का सामना करना पड़ा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pratapgarh news, UP Nagar Nikay Chunav
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 10:30 IST









