कर्नाटक: कांग्रेस आलाकमान सिद्धारमैया को CM बनाने के पक्ष में, डीके शिवकुमार की झोली भी नहीं रहेगी खाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारी जनादेश के साथ विजयी होने के बाद से ही कांग्रेस में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया मुख्यमंत्री की बागडोर संभालेंगे या फिर राज्य की पार्टी ईकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार. इस बीच, कर्नाटक के पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोकप्रिय नेता होने की वजह से कांग्रेस नेतृत्व सिद्धारमैया को सीएम बनाने के पक्ष में है. वहीं, डीके शिवकुमार की अध्यक्ष के रूप में मेहनत और उनके मैनेजमेंट कौशल को देखते हुए उन्हें डिप्टी सीएम और कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

कांग्रेस चाहती है कि कम से कम 2024 तक ओबीसी कुरुबा समाज से ताल्लुक रखने वाले सिद्धारमैया को ही कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाए. ताकि लोकसभा चुनाव में भी डीके शिवकुमार और सिद्धा के संयुक्त प्रयास से ज्यादा सीटें जीती जाएं. वोकालिग्गा समाज के डीके शिवकुमार, दलित समाज के जी. परमेश्वर और लिंगायत समाज के एम. बी. पाटिल डिप्टी सीएम हों, ये भी एक फॉर्मूला है, जिसे लेकर पार्टी में विचार चल रहा है.

कांग्रेस ने शिवकुमार से ये भी कहा है कि उनके खिलाफ ईडी के मामले हैं, जिनको बीजेपी केंद्र में रहते बखेड़ा खड़ा करेगी इसलिए उन्हें सीएम बनाने से मुश्किल हो सकती है. बताया जा रहा है कि शिवकुमार सोनिया गांधी या राहुल गांधी की बात मानने के लिए तैयार हैं, लेकिन वो कोई दूसरा डिप्टी सीएम नहीं चाहते. उन्होंने कह दिया है कि वो आलाकमान की हर बात मानने को तैयार हैं.

करीब ढाई दशक तक ‘जनता परिवार’ से जुड़े रहे और कांग्रेस-विरोधी रुख के लिए पहचाने जाने वाले सिद्धारमैया 2006 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और अब उन्हें कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पूर्व में कई बार कहा था, ‘यह मेरा अंतिम चुनाव है। मैं चुनावी राजनीति से संन्यास ले लूंगा.’

हालांकि, शनिवार को सिद्धारमैया ने संकेत दिया कि उनकी निगाहें भविष्य की संभावनाओं पर टिक गई हैं. मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने की इच्छा जता चुके सिद्धारमैया अब आगे होने वाले घटनाक्रम का इंतजार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मुख्य तौर पर दौड़ में हैं. सिद्धारमैया वर्ष 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाल चुके हैं.

(इनपुट एजेंसी से भी)

Tags: Assembly election, Congress, DK Shivakumar, Karnataka, Karnataka Assembly Election 2023, Siddaramaiah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें