
हाइलाइट्स
अलवर के बानसूर इलाके की है घटना
मासूम बच्चा खेलते-खेलते टब में जा गिरा
हादसे के बाद बच्चे परिवार में मचा कोहराम
अलवर. राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की पानी से भरे टब में गिर जाने से मौत हो गई. मासूम की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया. मासूम की मौत का कारण दम घुटना बताया गया है. हालांकि पता चलने पर परिजन मासूम को लेकर अस्पताल दौड़े लेकिन तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था. इलाके में जिस किसी को भी हादसे का पता चला तो वह सन्न रह गया.
जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा अलवर जिले के बानसूर इलाके में शनिवार को बहराम का बास गांव में हुआ. वहां एक महिला ने टब में पानी भरकर छोड़ा था. उसके बाद वह भैंस को पानी पिलाने के लिए चली गई. इस दौरान उसका सवा साल का मासूम बेटा गोलू टब के पास खेल रहा था. खेलते हुए वह अचानक टब में गिर गया. आसपास कोई नहीं होने के कारण किसी का उस पर ध्यान नहीं दिया. इस बीच गोलू ने पानी में छटपटाकर दम तोड़ दिया.
OMG: पानी से भरी बाल्टी में गिरी डेढ़ साल की बालिका, डूबने से हुई मौत, सकते में आये परिजन
आपके शहर से (अलवर)
पानी में दम घुटने की वजह से हुई मौत
महिला वापस वहां पहुंची तो गोलू टब में पड़ा हुआ था. यह देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई. उसने हो हल्ला मचाया तो परिवार के अन्य लोग दौड़कर वहां पहुंचे. वे गोलू को लेकर तत्काल स्थानीय बानसूर उप जिला अस्पताल दौड़े. लेकिन वहां डॉक्टर्स ने गोलू को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. डॉक्टर्स के मुताबिक गोलू की मौत पानी में दम घुटने की वजह से हुई है.
बीते वर्ष दौसा में भी हुआ था इस तरह का हादसा
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इस तरह का यह कोई पहला हादसा नहीं है. पहले ही लापरवाहियों के चलते इस तरह की हादसे हुए हैं. बीते साल दौसा जिले में एक मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूब जाने से मौत हो गई थी. वह बच्ची भी वहां खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिर गई थी. परिवार में किसी का उस पर ध्यान नहीं गया. जब तक परिजनों का उस पर ध्यान गया तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alwar News, Big accident, Crime News, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 09:10 IST









