Moradabad News: मुरादाबाद में ह्रदय रोगियों का इलाज राम भरोसे, मेरठ किया जाता है रेफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. पिछले कुछ सालों से हार्टअटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. देखा जाता है कि आदमी चलते-चलते गिर जाता है और उसकी अचानक मौत हो जाती है. मुरादाबाद के जिला अस्पताल में हार्ट अटैक के मरीजों का इलाज राम भरोसे है, क्योंकि यहां पर हार्ट स्पेशलिस्ट की तैनाती नहीं है. जिसकी वजह से यहां के मरीजों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है.

मुरादाबाद में बढ़ी हार्ट पेशेंट की संख्या

पिछले पांच सालों के दौरान मुरादाबाद में हृदयरोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है. कोरोना संक्रमण काल व इसके बाद हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं. सरकारी अस्पताल में दिल की बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने की बात चिकित्सकों ने मानी है. चिकित्सकों का कहना है कि प्रतिदिन हार्ट की समस्या के मरीज आते हैं, लेकिन यहां हृदयरोग विशेषज्ञ का पद खाली होने की वजह से हार्ट अटैक से पीड़ित गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमसी गर्ग ने बताया कि हृदय रोग के केसों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसके साथ ही मुरादाबाद में जो मरीज आ रहे हैं. यदि संभव होता है तो यहीं पर उन्हें उपचार दिया जाता है. स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है. यदि आंकड़ों की बात करें तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास हृदय रोग से पीड़ित मरीजों का कोई आंकड़ा नहीं है. इसके साथ ही हृदय रोग के डॉक्टर के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

इन बातों का रखें ध्यान

1. ब्लड प्रेशर व शुगर को नियंत्रित रखें. अगर चिकित्सक ने दवा दी हुई है तो इसे नियमित रूप से लेते रहें.
2. रोजाना कुछ देर हल्का व्यायाम व ध्यान करना फायदेमंद होगा, आधा घंटा नियमित रूप से टहलें.
3. भोजन में अधिक नमक व चिकनाई का सेवन करने से बचें, धूम्रपान, अल्कोहल की आदत हो तो फौरन छोड़ें.
4. तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देने का प्रयास करें। छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करके खुद को तनावमुक्त बनाएं.
5. सीने में भारीपन, दबाव, जकड़न, सांस फूलने को नजरअंदाज ना करें। इस स्थिति में चिकित्सकीय परामर्श लें.

Tags: Latest hindi news, Moradabad News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें