The Kerala Story से मिलती है इस हिंदू लड़की की कहानी, बिहार में पति के घर धरने पर बैठी, जानिए पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

यूपी की हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुबई ले गया था युवक.
दुबई में लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवक ने की शादी.
शादी के दो साल बाद दुबई से रुपए और जेवरात लेकर भागा युवक.
दुबई से खोजते हुए लड़की पहुंची मोतिहारी, पति के घर धरने पर बैठी.

मोतिहारी. प्यार, शादी और फिर धोखे की कहानी आपने बहुत देखी-सुनी होगी जिस पर कई फिल्में भी बनीं. हाल में ही रिलीज द केरला स्टोरी (The Kerala Story) नामक फिल्म की कहानी को पूर्वी चंपारण में दोहराए जाने का एक मामला सामने आया है. पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवतिया गांव में प्यार में शादी करने के बाद धोखा खाई महिला लौटकर आई जिसके बाद पूरे गांव में हंगामा मच गया.

दरअसल, युवती उत्तर प्रदेश के बुलंशहर की रहने वाली है. जिससे पढाई के दौरान सेमरा बेलवतिया गांव के निवासी तालिक रेजा नामक युवक से प्यार हो गया. फिर दोनों ने सउदी अरब चले गए. वहां दुबई में जाकर महिला ने हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम को अपना लिया और दोनों ने निकाह कर लिया. हंसी खुशी से चार साल बीत गए, लेकिन इस बीच मौका पाकर तालिक रेजा अपने घर तुरकौलिया के सेमरा बेलवतिया आ गया. आने के दौरान उसने प्रेमिका से पत्नी बनी प्रीति के रुपये और जेवरात लेते आया. वह प्यार शादी को भूल गया. इधर धर्म परिवर्तन कर चुकी प्रीति ने दुबई में फिर से अपने कागजात बनवाए और वापस भारत पहुंच गई.

वापस आई प्रीति बुधवार को पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना के सेमरा बेलवतिया गांव पहुंची. यहां प्रीति अपने प्रेमी से पति बने तालिक रेजा को पाने के साथ साथ अपना हक भी चाहती है. अपने हक के लिए प्रीति तालिक रेजा के घर के दरवाजे पर धरना पर बैठ गई है. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.

आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण

धरना पर बैठी प्रीति के साथ गांव के लोग हैं. ग्रामीणों ने मामले को सुलझाने के लिए पंचायती भी कराई, लेकिन तालिक रेजा प्रिती को अपनाने और अपने साथ रखने से इंकार करता है. प्रीति का कहना है कि तालिक रेजा के साथ पढ़ाई की और फिर सब कुछ छोड़ कर दुबई जा कर तालिक के कहने पर धर्म भी छोड़ दिया. चार सालों तक पति-पत्नी की तरह रहने के दौरान पासपोर्ट में भी तालिक के मर्जी से पति के रूप में तालिक का नाम दिया गया. पिछले साल तालिक ने उसके पांच लाख रुपये और जेवरात को लेकर भारत चला आया.

प्रीति ने आरोप लगाया कि तालिक ने आने के दौरान अपने साथ मेरे पासपोर्ट और पढ़ाई के सभी सर्टिफिकेट भी लेकर आ गया. परेशानी के साथ फिर से पासपोर्ट बनवाई और वापस आई तो अब तालिक अपनाने से इंकार कर रहा है. प्रीति बताती है कि इस दौरान तालिक ने अपने घर सेमरा बेलवतिया आ कर किसी से शादी भी कर लिया है.

वहीं, गांव के सरपंच मो. आदम ने बताया कि मंगलवार शाम में प्रीति नामक महिला गांव पहुंची और अपनी पूरी कहानी बताई. जिसके बाद गांव में पंचायती भी हुई, लेकिन तालिक और उसका परिवार प्रीति को अपनाने से इंकार कर रहा है. अब प्रीति पुलिस और न्यायालय का सहारा लेगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें