
रांची. JTET पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए झारखंड सरकार बेहद सुनहरा मौका लेकर आ रही है. 2016 से शिक्षक बनने की आस लगाए बैठे जेटेट पास अभ्यर्थी का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि झारखंड में 26000 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. अच्छी बात यह है कि 7 साल पहले जेटेट पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
शिक्षा सचिव रवि कुमार ने बताया जेटेट पास करने वाले 52848 अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इनमें से कई अभ्यार्थी दूसरे राज्य से ताल्लुक रखते हैं. इस नियुक्ति के बाद लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी खत्म हो जाएगी. साथ-साथ पढ़ाई की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा. हमारी कोशिश है कि शिक्षकों के अलावा अन्य संकाय में भी खाली वैकेंसी है तो उसे जल्द से जल्द भरा जाए.
आपको बताते चलें, 80 उत्कृष्ट विद्यालय का उद्घाटन करते समय सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि राज्य में 25000 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इस 25000 के अलावा राज्य में हजारों की संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होनी है. इस दिशा में काफी अहम कदम उठाए जा रहे हैं. बता दें कि जिन स्कूलों को अभी उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है, उनमें अभी कोई नियुक्ति नहीं हुई है.
नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग की ओर से इसी महीने झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को इसकी अनुशंसा भेजी जाएगी. इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. इस प्रक्रिया में 2016 में JTAT पास करने वाले 52848 अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इनमें 3628 अभ्यार्थी दूसरे राज्य के हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 12:34 IST









