Cyclone Mocha: झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, चक्रवाती तूफान मोखा के असर से कई ज़िलों में होगी बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. झारखंड में गर्मी का कहर लगातार जारी है. लेकिन इस बीच यहां के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल आने वाले दो-तीन दिनों में झारखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है.यह बारिश चक्रवाती तूफानी मोखा के असर से होगी. ऐसे में इस दौरान झारखंड में 2 डिग्री तक तापमान में गिरावट भी देखी जा सकेगी. जिससे मौसम खुशनुमा हो जाएगा.

रांची मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने News18 Loca lको बताया, फिलहाल झारखंड में काफी गर्मी पड़ रही है और 12 से अधिक जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है. वहीं,अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है.जिससे लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है.बहुत जरूरी हो तभी घर के बाहर निकले. क्योंकि हीटवेव के चलते लू लगने की काफी संभावना है.

साइक्लोन का दिखेगा झारखंड में भी असर
अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित कम दबाव का क्षेत्र पिछले 06 घंटों के दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और एक चक्रवाती तूफान मोखा में तीव्र हो गया है. इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और आज, 11 मई की मध्यरात्रि के आसपास धीरे-धीरे तीव्र होकर एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की बहुत संभावना है. इसके बाद, इसके धीरे-धीरे मुड़ने और 12 मई की सुबह से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 12 मई की शाम के आसपास एक अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की सम्भावना है.यह 13 मई की शाम के आसपास अपनी चरम तीव्रता पर पहुंच जाएगा.

आपके शहर से (रांची)

120-130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
14 मई की सुबह से इसके थोड़ा कमज़ोर होने की संभावना है और 14 मई, 2023 की दोपहर के आसपास कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 120-130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से पार करने की संभावना है.

कई जिलों में होगी बारिश
वहीं, इस साइक्लोन के झारखंड में असर होने की बात करें तो अभिषेक आनंद ने बताया, यह साइक्लोन झारखंड से काफी दूर है इसलिए कुछ ज्यादा असर नहीं रहेगा.लेकिन 12 और 13 मई को झारखंड के मध्य भाग में बादल देखने को मिलेगी.वही, 14 और 15 मई को झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी. हालांकि यह बारिश बहुत तेज नहीं होगी.इस कारण तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

कहां कितना रहा तापमान
वहीं10 मई कोबोकारो का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा तो देवघर 41.9 डिग्री,गढ़वा 41.6 डिग्री,गिरिडीह 40.2 डिग्री,गोड्डा 43.6 डिग्री,गुमला 39.5 डिग्री,हजारीबाग 38.1 डिग्री, खूंटी 39.6 डिग्री,लातेहार 38.3 डिग्री,लोहरदगा 37.6 डिग्री,पाकुड़ 42.5 डिग्री,रामगढ़ 40.1 डिग्री,साहिबगंज 40.9 डिग्री,सिमडेगा 40.5 डिग्री,पश्चिम सिंहभूम 39.1 डिग्री,रांची 39 डिग्री, डाल्टनगंज 41.9 डिग्री व जमशेदपुर 41.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा.

Tags: Cyclone, Jharkhand weather News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें