IPL 2023: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने तोड़ा दिल, कई शर्मनाक रिकॉर्ड किए अपने नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खराब प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. डेविड वॉर्नर (David Warner) ब्रिगेड का प्‍लेऑफ का सफर लगभग खत्‍म हो चुका है और फैंस इसके प्रदर्शन से खासे खफा हैं. हार से कहीं अधिक उनकी नाराजगी प्‍लेयर्स की ओर से संघर्ष का माद्दा न दिखाने को लेकर है. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ बुधवार के मैच में DC के सामने (Chennai Super Kings vs Delhi Capitals)जीत के लिए 168 रन का टारगेट था लेकिन शुरुआत से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया, ऐसे में टीम के कदम 20 ओवर में 8 विकेट पर 140 रन तक पहुंचते-पहुंचते भर आए.

27 रन की जीत के साथ सीएसके ने अपनी प्‍लेऑफ की राह और आसान बना ली. धोनी की टीम 12 मैचों में 15 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे स्‍थान पर है.

चौथी बार 0 के स्‍कोर पर गिरा पहला विकेट
चेन्‍नई में बुधवार का मैच दिल्‍ली कैपिटल्‍स के घटिया प्रदर्शन में कुछ और शर्मनाक रिकॉर्ड जोड़ गया.सीएसके के 167 रन के स्‍कोर का पीछा करते हुए DC ने टीम का खाता खुलने के पहले ही कप्‍तान डेविड वॉर्नर का विकेट गंवा दिया.आईपीएल के इस सीजन में यह चौथा बार है जब शून्‍य के स्‍कोर पर पहला विकेट गंवाया.इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी टीम का पहला विकेट, टीम का खाता खुलने से पहले गिर गया था. 8 अप्रैल को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मैच में DC ने पृथ्‍वी शॉ, 29 अप्रैल को सनराइजर्स के खिलाफ मैच में टीम ने कप्‍तान डेविड वॉर्नर और 2 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में टीम ने फिल साल्‍ट का विकेट टीम का खाता खुलने से पहले ही गंवा दिया था.

केवल एक शतकीय साझेदारी
इस सीजन में अब तक दिल्‍ली कैपिटल्‍स की ओर से केवल एक शतकीय साझेदारी हुई है जब फिल साल्‍ट और मिचेल मॉर्श की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए सनराइजर्स के खिलाफ 112 रन की साझेदारी की थी. टी20 मैचों में अच्‍छे प्रदर्शन के लिए ओपनिंग साझेदारी अच्‍छी होना जरूरी है लेकिन DC के नाम इस सीजन में पहले विकेट के लिए कोई शतकीय साझेदारी नहीं है. केवल एक अर्धशतकीय, ओपनिंग साझेदारी इस टीम के नाम पर है जब डेविड वॉर्नर और फिल साल्‍ट की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े थे.

सबसे कम छक्‍के लगा पाई टीम
मौजूदा सीजन में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बल्‍लेबाज अपने 11 मैचों में केवल 48 छक्‍के लगा पाए. यह आईपीएल-2023 में किसी टीम की ओर से लगाए गए छक्‍कों की सबसे कम संख्‍या है. इन छक्‍कों में से 12 यानी 25% फीसदी तो अकेले अक्षर पटेल (Axar Patel)ने लगाए. वॉर्नर जैसे आक्रामक बल्‍लेबाज भी अब तक सीजन में दो छक्‍के लगा पाए हैं.

बल्‍लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों ने निराश किया
टीम के केवल चार बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर (330 रन), अक्षर पटेल (267 रन), फिल साल्‍ट (168 रन) और आर रुसो (122 रन) ही अब तक 100 से ज्‍यादा रन बना पाए हैं. बॉलिंग में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है. हरफनमौला मिचेल मार्श (12 विकेट) ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स की ओर से इस सीजन में 10 से अधिक विकेट ले पाए हैं. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव (9-9 विकेट) इस मामले में फिलहाल दूसरे सथान पर हैं.

Tags: David warner, Delhi Capitals, IPL 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें