कौशाम्बी–
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, ओसा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कानूनों की जानकारी, मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके तथा किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर देने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को आपातकालीन एवं जनहित *हेल्पलाइन नंबरों 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) की जानकारी भी दी गई* तथा आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं से कानून का पालन करने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की गई।









