कड़ा में सजा ज्ञान का बाजार एक ही छत के नीचे मिलीं सभी पुस्तकें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

राजकीय बालिका विद्यालय कड़ा में पुस्तक मेले का आयोजन

*कौशाम्बी—शिक्षा को नई दिशा देने और विद्यार्थियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय बालिका विद्यालय कड़ा में भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के साथ-साथ आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन विद्यालय परिसर ज्ञान, शिक्षा और पुस्तकों के प्रति उत्साह से सराबोर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अनामिका विद्यार्थी एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद सभी ने पुस्तक मेले का अवलोकन कर विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व से अवगत कराया तथा नियमित अध्ययन की प्रेरणा दी।पुस्तक मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि सरकार द्वारा अधिकृत सभी आवश्यक पाठ्य पुस्तकें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ा। सभी ने अपनी आवश्यकता के अनुसार आसानी से पुस्तकें खरीदीं और इस पहल की सराहना की।


विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अनामिका विद्यार्थी ने कहा कि पुस्तकें केवल परीक्षा में सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञान-विस्तार और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अध्ययन की रुचि बढ़ाने के साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं।कार्यक्रम में जिला पुस्तक अध्यक्ष ऋग्वेद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और अधिकृत पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और शिक्षा की गुणवत्ता भी मजबूत होती है।इस अवसर पर सुषमा चौधरी, डॉ. संगीता, डॉ. संध्या, प्रिया शुक्ला, सहायक अध्यापिका आरती दिवाकर, नीलम, कीर्ति श्रीवास्तव, सविता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।पुस्तक मेले में पहुंचे विद्यार्थियों अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर सभी आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत हुई है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें