जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पश्चिम शरीरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

 

जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,पश्चिम शरीरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने ओ.पी.डी. रजिस्टर का अवलोकन करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली क्रियाशील न पाए जाने एवं अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देशित किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को तत्काल क्रियाशील कराया जाए तथा अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए एवं उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस का भी निरीक्षण कराया। जांच में एम्बुलेंस में मानक के अनुरूप सभी आवश्यक उपकरण एवं दवाएं उपलब्ध पाई गईं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें