कौशाम्बी–
कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर में दरगाह में कथित तोड़फोड़ के मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की भी बात कही।
कोखराज थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर स्थित दरगाह में हुई कथित तोड़फोड़ की घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर हसन ने आरोप लगाया कि दरगाह में तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जबकि दरगाह की देखरेख करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएगा। साथ ही दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमों को निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।
प्रदर्शन में प्रयागराज मंडल के प्रभारी सहित आजाद समाज पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट: तनवीर हसन, जिलाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी, कौशाम्बी।









