एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत 12 जुलाई को जनपद कौशांबी में होगा 39 लाख 81 हजार 200 पौधों का रोपण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान- 2026 के अंतर्गत दिनांक 12 जुलाई, 2026 को पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद कौशांबी में विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन के सहयोग से 39 लाख 81 हजार 200 पौधों का रोपण किया जाएगा।
महाअभियान के अंतर्गत . उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग आयोग,उत्तर प्रदेश  सोहन लाल श्रीमाली  एवं जनप्रतिनिधिगण बदनपुर नौगीरा टोल प्लाजा, राम वनगमन मार्ग (दायीं पटरी) पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पौधारोपण करेंगे। यहाँ पर लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।
पौधारोपण के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर लिया गया हैं। पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की तैयारी, विभागवार लक्ष्य निर्धारण तथा पौधारोपण के उपरांत संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे इस जनभागीदारी आधारित अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें