सूखी नहरों में जलापूर्ति कराए जाने को लेकर सकिपा ने उठाई मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

समर्थ किसान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने पार्टी की ओर से किसानो के हित में जिला प्रशासन कौशांबी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से रामगंगा नहर करारी माइनर नहर समेत जिले की सभी सूखी नहरों में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने की मांग की है।

शनिवार को जिले के कड़ा ब्लॉक के ग्राम कोरियो, अलीपुरजीता, इसी का पुरवा, घोसियाना, लोखरीपुर, अचाकापुर आदि गांवो के भ्रमण के दौरान राजेश यादव ने ग्राम घोसियाना मे किसानो के साथ बैठक की। बैठक में किसानो ने सूखी नहरों में पानी नहीं आने का मुद्दा उठाया। किसानो का कहना था कि नहरों में जलापूर्ति नही होने से खरीफ की फसलें प्रभावित हो रही है। खासकर धान रोपाई में भारी दिक्कत हो रही है। किसानो का कहना था कि नहरों में जलापूर्ति नही होने से मजबूरन निजी नलकूपों से खेतों में पानी भरकर धान रोपाई करनी पड़ती है।

इस अवसर पर ग्राम घोसियाना में किसानो के साथ बैठक करते हुए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग किसानो की समस्यायों की अनदेखी कर रहा है। सकिपा द्वारा बार बार मांग उठाए जाने के बाद भी अभी तक रामगंगा नहर और करारी माइनर नहर समेत जिले की कई नहरों एवं रजबहों में पानी नहीं छोड़ा गया जिससे किसान परेशान हैं। इस संबंध में राजेश यादव ने बताया कि अभी जल ही में 6 जुलाई सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में समर्थ किसान पार्टी की अगुवाई में जिले की सभी सूखी नहरों में जलापूर्ति कराए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था जिसपर जल्द ही नहरों में जलापूर्ति कराए जाने की अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने बात कही थी, लेकिन अभी तक नहरों मे पानी नहीं छोड़ा गया। राजेश यादव ने जिला प्रशासन कौशांबी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जल्द ही सूखी नहरों एवं रजबहों में जलापूर्ति कराए जाने की मांग की है अन्यथा किसानों के साथ धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही है। इस अवसर पर अमरनाथ पटेल, राजू चौरसिया, शिवम मौर्य, ताज मोहम्मद, नियाज अहमद, जुम्मन अली समेत कई लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें