कौशाम्बी— सैनी थाना क्षेत्र के चकसैनी स्थित वेदांता हॉस्पिटल में लाखों रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। हॉस्पिटल की संचालक डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने सैनी थाने में तहरीर देकर अस्पताल से कीमती मेडिकल उपकरण, यूपीएस, इन्वर्टर, जनरेटर की बैटरियां तथा मेडिकल स्टोर का अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, अस्पताल के विभिन्न कमरों का निरीक्षण करने पर कई आवश्यक उपकरण और सामान गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही सैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर घटना का जल्द खुलासा किया जा सके।हॉस्पिटल जैसे संवेदनशील संस्थान में हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।









