सामने से आ रही ई रिक्शा में बाईक की टक्कर 6 घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

कौशाम्बी–

पुनवार चौराहे पर शुक्रवार शाम बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पश्चिम शरीरा से क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जा टकराई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और उसमें बैठे सभी यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इसी दौरान क्षेत्र से गुजर रहे क्षेत्राधिकारी जे.पी. पांडेय अपने मुंशी चंद्रपाल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल एक निजी वाहन रुकवाया और घायलों को स्वयं बैठाकर जिला अस्पताल भिजवाया। उनकी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से घायलों को समय रहते उपचार मिल सका। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष हरीश तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी द्वारा दिखाई गई मानवता और त्वरित सहायता की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पुनवार चौराहे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं और पूर्व में जानलेवा दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से पुनवार चौराहे को गोल चौराहा (राउंडअबाउट) बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें