कौशाम्बी —
कड़ा विकास खंड के सौरई बुजुर्ग गांव के राम सागर मोहल्ले में चल रहे डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच के साथ समापन हो गया।अंतिम एवं फाइनल मैच गुरुवार को महाकाल इलेवन और राहुल इलेवन कटरा के बीच खेला गया।जिसमें महाकाल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राहुल इलेवन कटरा की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल इलेवन की पूरी टीम 15 ओवरों में 190 रन बनाकर धराशायी हो गई।राहुल इलेवन कटरा की तरफ से शानदार 72 रनों की पारी खेलने वाले अदनान को मैन ऑफ द मैच चुना गया वहीं पूरी सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अर्जुन को मैन ऑफ द सीरीज़ के खिताब से नवाजा गया।आयोजक मण्डल द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड, मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ श्रवण आर्या, नियाज़ अहमद सिद्दीकी, अरुण केशरवानी, रणविजय निषाद, अंकित मिश्रा, धनराज यादव, कमलेश निषाद, प्रकाश पाल, श्याममूरत शर्मा, असद सिद्दीकी ,पवन निषाद, जितेन्द्र गौतम ,रोहित गौतम सरवन गौतम , भग्गन सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।









