कौशाम्बी–
कड़ा विकास खण्ड के कंथुवा गांव में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को कंथुवा स्टार और जहानपुर इलेवन के बीच खेला गया।जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंथुवा स्टार की टीम ने निर्धारित 14 ओवरो में 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानपुर इलेवन की टीम निर्धारित 14 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान 164 रन ही बना सकी।कंथुवा स्टार की ओर से 13 गेंदों में 42 रन की आतिशी पारी खेलने वाले अभय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।विजेता कप्तान अर्जुन निषाद को शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता रणविजय निषाद द्वारा ट्रॉफी, मेडल और 5100 रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया वहीं उपविजेता टीम के कप्तान मजहर को भी मेडल, ट्राफी और 2500 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलने से वैचारिक समृद्धि के साथ पर्यावरण खुशनुमा होता है साथ ही ग्रामीण अंचल में पड़ी हुई और छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का भी अवसर मिलता है। इस बीच उन्होंने जल संरक्षण और स्वच्छता पर भी विशेष बल दिया।आयोजन कमेटी में करन निषाद, मोनू, विकास, अनूप, लक्ष्मीकांत, अरुण, अमन, ज्ञान सिंह, अजय तथा हिमांशु की पूरी टीम मुस्तैदी से लगी रही।मैच में लवकुश और विकास ने निर्णायक की भूमिका निभाई और अजहर व नूर अहमद ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।









