पभोषा मेला स्थल व यमुना नदी स्नान घाट का अधिकारियों ने किया  निरीक्षण 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

आगामी पभोषा मेले के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी  जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय एवं उपजिलाधिकारी मंझनपुर द्वारा थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा तथा मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ पभोषा मेला स्थल एवं यमुना नदी स्नान घाट का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं/श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन निकासी मार्ग, बैरिकेडिंग एवं गोताखोरों की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। यमुना नदी स्नान घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने, गहरे जल क्षेत्र को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कराने तथा चेतावनी संकेतक लगाए जाने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं मेला आयोजन समिति को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। उपजिलाधिकारी मंझनपुर द्वारा भी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने एवं आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
मेला आयोजन समिति द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण उपरांत उपस्थित अधिकारियों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें