लक्जरी बस ने कार में मारी जोरदार टक्कर,बाल बाल बचे कार सवार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा नवीन मंडी समिति के पास राष्ट्रीय राज मार्ग पर अनियंत्रित लक्जरी बस चालक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार चकनाचूर हो गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुआ है।

घटनाक्रम के मुताबिक रोहिल सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह,राजसिंह पुत्र नवाब सिंह,राजेंद्र सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह,रवेंद्र सिंह निवासी ग्राम सभा केन पंडित दिव्यांशु के साथ कार वाहन से कड़ा गंगा स्नान पूजन दर्शन हेतु जा रहे थे ज्यों ही उनकी कार अझुवा कस्बे के नवीन मंडी समिति के पास पहुंची कार सवार कुछ लोग किसी काम से उतर गए उसी दरम्यान पीछे से अनियंत्रित बस चालक ने जोरदार टक्कर मार दी इस टक्कर से कार चकनाचूर हो गई ।मौके पर अफरा तफरी मच गई।सभी कार सवार सुरक्षित बच गए मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने बस चालक को कस्टडी में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। अझुवा कस्बे के हाइवे में कई दर्जन मौतें और अनगिनत हादसे हो चुके हैं न तो सिक्स लेन बनाया जा रहा है न तो पुल, फ्लाईओवर बायपास का निर्माण हो रहा हैं जिससे नगर सहित क्षेत्रीय लोग परेशान हैं और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें