BSEB 12th Admit Card: डमी एडमिट कार्ड में सुधार लें ये डिटेल्स, लास्ट डेट के बाद नहीं मिलेगा मौका


नई दिल्ली (BSEB 12th Admit Card). कुछ बोर्ड अभी तक 10वीं-12वीं के रिजल्ट और कॉम्प्लिमेंट्री परीक्षा आदि की तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं, सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी करने वाला बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड 2024 की तैयारियों में लगा हुआ है. बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं (Bihar Board Exam).

अब बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB Exam) 12वीं के स्टूडेंट्स को अपने डमी कार्ड में दर्ज डिटेल्स को एडिट करने का एक अवसर दे रहा है (BSEB 12th Dummy Admit Card 2024). जिन स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 12वीं डमी एडमिट कार्ड में अनिवार्य डिटेल्स भरने में गलती कर दी है, वह 23 जून 2023 तक seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर उसे बदलवा सकते हैं.

कहां कर सकते हैं सुधार?
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड कक्षा 12वीं के डमी एडमिट कार्ड में दर्ज इन डिटेल्स को सुधरवाया जा सकता है-
1- छात्र का नाम
2- माता-पिता के नाम
3- फोटोग्राफ
4- जन्म तिथि
5- कास्ट
6- धर्म
7- राष्ट्रीयता (Nationality)
8- लिंग
9- विषय

BSEB 12वीं एडमिट कार्ड में सुधार कैसे करें?
1- बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड में करेक्शन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं.
2- वहां नजर आ रहे BSEB इंटरमीडिएट रजिस्ट्रेशन कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
3- यह करते ही स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा. इस पेज पर अपने स्कूल का कोड, पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ डालें.
4- अब करेक्शन लिंक पर क्लिक करें. वहां जो भी बदलाव करना चाहते हैं, कर लें.
5- इसके बाद सभी बदलावों को सेव कर एप्लीकेशन सबमिट कर दें.
6- सबमिट करते ही करेक्शन की डिटेल्स सेव हो जाएंगी.
अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट्स चेक करते रहें (BSEB Official Website). ध्यान रखें कि इस आखिरी मौके के बाद एडमिट कार्ड में सुधार के लिए दोबारा वक्त नहीं दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:
नंबरों से खेल सकते हैं तो इसी में बनाएं करियर, शानदार है स्कोप, नौकरियों की लगेगी लाइन
कनाडा से पढ़ी हैं सनी देओल की बहू, टेक्नोलॉजी में हैं एक्‍सपर्ट, कहां से पढ़ा बेटा?

Tags: Admit Card, Bihar board exam, BSEB EXAM, बिहार

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More