Meerut Leopard Cub Viral Video: बिल्ली समझ तेंदुए के बच्चे संग खेलने लगा मासूम, सच्चाई पता चलते ही उड़े होश


हाइलाइट्स

मेरठ में तेंदुए के शावक के साथ खेलते हुए एक बच्चे का वीडियो वायरल
आम के बाग़ में बिल्ली समझकर बच्चा शावक के साथ खेलता नजर आ रहा है

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में तेंदुए के शावक के साथ खेलते हुए एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में एक बच्चा तेंदुए के शावक के साथ खेलता नजर आ रहा है. पहले ये लड़का तेंदुए के बच्चे के सिर को सहलाता है. फिर उसकी पूछ पकड़ने की कोशिश करता है. तेंदुए का बच्चा भी मासूम के साथ सहज नज़र आ रहा है. पूरी घटना शाहजहांपुर इलाके के आम के बाग़ की है, जहां बच्चा बिल्ली समझकर शावक के साथ खेलने लगा. जब इसकी जानकारी बाग़ के मालिक को हुई तो वन विभाग को इसकी सूचना दी गई.

वायरल वीडियो की जानकारी मेरठ के वन विभाग को हुई. इस वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग टीम ने तेंदुए के बच्चे का रेस्क्यू किया. वायरल वीडियो को लेकर कार्यालय प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, मेरठ की तरफ से बाकयदा प्रेस नोट जारी हुआ. बताया गया कि ये वायरल वीडियो मेरठ का है और आज एबी कैनाल की बाई पटरी से ग्राम डिबाई के पास नहर के किनारे जंगल में लगभग डेढ़ माह का तेन्दुए का नर शावक मिला है.  स्थानीय ग्रामीणों ने लगभग 11:30 बजे सुबह वन विभाग की परीक्षितगढ़ रेंज के कार्मिकों को सौंपा है.

इस सूचना के आधार पर वन्य जीव विशेषज्ञ डॉक्टर आरके सिंह विभागीय उच्चाधिकारियों और राजेश कुमार प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, मेरठ के दिशा निर्देशों के क्रम में तेन्दुए के शावक को उसकी मां से मिलाने की कार्ययोजना तैयार की गई. उक्त शावक को दिन में विशेषज्ञों की देख रेख में दूध दिया गया. फिर जिस स्थान पर शावक को रेस्क्यू किया गया उस जगह कार्ड बोर्ड के बॉक्स में शावक को सुरक्षित रखा गया और कुछ दूरी से शावक की निगरानी रखी गई. जिसके बाद मादा तेन्दुआ शावक को अपने साथ ले गई. अब वन विभाग की टीम इलाके में मादा तेन्दुए एवं शावक की निगरानी रख रही है. और उसके मूवमेंट पर नज़र रखी जा रही है. इस नर बच्चे का नामकरण भी किया गया है. ज़िला वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इसका नाम सिम्बा ऱखा गया है. पहले भी वन विभाग की टीम ने एक और तेंदुए के बच्चे का रेस्क्यू कर चुकी है. इसका नाम सिम्बी रखा गया था.

Tags: Meerut news, UP latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More