
अभिषेक तिवारी/दिल्ली. आपने अभी तक क्रिकेटर, बॉलीवुड एक्टर के साथ-साथ राजनेताओं के फैन तो बहुत देखे और सुने होंगे, लेकिन न्यूज़ 18 लोकल आज आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन ऐसे फैन की दीवानगी के बारे में बताने जा रहा है जो साइकिल से सैकड़ों-हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंचे. पीएम मोदी के यह फैन साइकिल से उत्तर प्रदेश के बलिया से पूरे भारत भ्रमण करने निकले हैं. वो हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार होते हुए पूरे भारत का भ्रमण करेंगे. वो अभी दिल्ली में हैं. उनका कहना है कि वो प्रधानमंत्री मोदी जी से मिले बिना आगे नहीं बढ़ेंगे.
संपूर्ण भारत की साइकिल यात्रा पर निकले भगत सिंह ने बताया कि मैं मोदी जी के काम से बहुत प्रसन्न हूं. मैं चाहता हूं कि 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फिर से विजयी हों, और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें. मैं सभी देशवासियों को बताना चाहता हूं कि मोदी जी ने देश के लिए क्या-क्या किया है, इसलिए साइकिल से घूम-घूम कर उनका प्रचार-प्रसार कर रहा हूं. इससे पहले, मैं वर्ष 2016 में भी साइकिल यात्रा कर चुका हूं.
‘PM मोदी से मिले बिना वापस नहीं जाऊंगा’
भगत सिंह के साथ यात्रा कर रहे मोनू यादव और निरंजन मौर्या ने भी कहा कि वो बिना पीएम नरेंद्र मोदी से मिले दिल्ली के आगे नहीं जाएंगे. जब तक मोदी जी मिलेंगे नहीं, तब तक हम दिल्ली छोड़ कर आगे नहीं जाएंगे.
.
Tags: Delhi news, Delhi-NCR News, Local18, Narendra modi, PM Modi
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 08:10 IST






