दिल्ली मेट्रो में Reels बनाने वालों की खैर नहीं! DMRC ने अनोखे अंदाज में ट्वीट कर दी चेतावनी

गौहर/दिल्ली. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी किसी ना किसी वजह से हमेशा खबरों में बना रहता है. कभी मेट्रो ट्रेन के अंदर यात्रियों के बीच लड़ाई की वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी कपल (जोड़े) के द्वारा की गई अशोभनीय हरकत. इसको देखते हुए अब डीएमआरसी ने यात्रियों से निवेदन किया था कि वो मेट्रो या मेट्रो परिसर के अंदर किसी तरह की अश्लील हरकत न करें, यदि ऐसा नहीं होता है तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है.

डीएमआरसी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यात्री मेट्रो में रील्स बनाने से भी बचें, जिसके कारण अन्य यात्रियों को परेशानी होती है. बता दें कि, हाल ही में एक युवती के द्वारा बॉलीवुड गाने पर एक रील बनाई गई थी, जो काफी वायरल हुई थी. इसके बाद कई अन्य लोगों के द्वारा भी मेट्रो में ऐसे रील्स बनाना शुरू हो गया था.

DMRC का ट्वीट- जॉनी-जॉनी यस पापा…

दिल्ली मेट्रो ने अपने ट्वीट के साथ एक पोस्टर शेयर किया है जिस पर नर्सरी क्लास की एक राइम को एडिट कर लिखा गया है, ‘जॉनी जॉनी यस पापा? मेकिंग रील्स इन मेट्रो? नो पापा!’ इस पोस्टर के फुटनोट पर लिखा गया था कि कोई भी ऐसी गतिविधि जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो, मेट्रो में करना पूरी तरह वर्जित है.

यात्रियों को रील न बनाने के लिए कहा

बता दें कि, बीते मई के महीने में मेट्रो के अंदर अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स को रिप्लाई करते हुए दिल्ली मेट्रो की तरफ से कहा गया था कि, अगर कोई भी ऐसी कोई भी गतिविधि को देखे, तो आस-पास के स्टाफ या सीआईएसएफ (CISF) के जवान और अधिकारी को सूचित करें. धारा 59 का हवाला देते हुए दिल्ली मेट्रो ने कहा था कि संचालन और रख-रखाव अधिनियम के तहत मेट्रो में अभद्रता एक दंडनीय अपराध है.

Tags: Delhi Metro, Delhi news, Delhi-NCR News, DMRC, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More