
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने श्मशान में पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया. पत्नी की अधजली लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामला बल्लभगढ़ का है, जहां पति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने परिजनों के शिकायत पर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, शिकायत के बाद पुलिस बल्लभगढ़ के श्मशानघाट पहुंची. पुलिस को सूचना मिली थी कि सविता नाम की महिला की उसके पति कृष्ण ने हत्या कर दी और शव को बिना परिजनों की जानकारी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए. इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा की लाश को अग्नि दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अग्नि को बुझवाकर अधजली लाश को अपने कब्जे में ले लिया और फिर मृतका के परिजनों को सूचित किया.
पुलिस द्वारा जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन श्मशान घाट आ पहुंचे. परिजनों ने मृतका सविता के पति कृष्ण पर उसकी हत्या के आरोप लगाए हैं. परिजनों के मुताबिक, सविता की यह दूसरी शादी थी और उसका पति लगातार उसे पीटता था और मायके से पैसे लाने के लिए कहता था. दोनों के बीच में झगड़ा होता रहता था. परिजनों के मुताबिक उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने आना-जाना छोड़ दिया. फिलहाल, परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है.
.
Tags: Haryana news live, Haryana News Today
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 06:34 IST






