NEET UG 2023 Result UP Topper Shubham Bansal: नीट यूजी 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इसी के साथ एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नतीजे उपलब्ध करा दिए हैं. नीट यूजी में तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने टॉप किया है. दोनों 720 में से 720 अंक हासिल किए हैं. कुल 11,45,976 उम्मीदवारों ने परीक्षा में क्वालीफाई किया है. इनमें सबसे ज़्यादा उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के शामिल हैं.
वहीं यूपी से शुभम बंसल ने नीट यूजी में टॉप किया है. शुभम उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले हैं. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 16 हासिल की है. उनके 720 में से 715 अंक आए हैं. आइए जानते हैं उन्होंने परीक्षा के लिए तैयारी कैसे की.
आपके शहर से (नोएडा)

गाजियाबाद-नोएडा में चार दिन तक बंद रहेगा पानी, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

नोएडा: एलिवेटेड रोड पर पिकअप वैन ने बाइक सवार पत्रकारों को रौंदा, दोनों की मौत

ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में तालिबानी फ़रमान, घूमने-फिरने के लिए लगाया ड्रेस कोड

फैशन शो के लिए रिहर्सल कर रही थी मॉडल, रैंप वॉक के दौरान हो गई मौत, परिवार ने दर्ज कराई FIR

Noida News :नोएडा वासियों पर दोहरी मार ! भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से छूट रहा पसीना

नोएडा में चल रहा था फैशन शो…अचानक हो गया हादसा, 24 साल की लड़की की हुई मौत

नोएडा में उद्घाटन से पहले ही लोगों ने खोल दिया परथला ब्रिज, Video वायरल

दिल्ली के सरोजिनी और लाजपत से भी सस्ता है नोएडा का ये वीकली मार्केट, गर्ल्स कर सकती हैं मनचाही शॉपिंग

लंदन और अबू धाबी जैसी ट्रांसपोर्ट सुविधा अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में, जानें देश की पहली पॉड टैक्सी के रूट, किराया और स्पीड के बारे में सबकुछ

बैडमिंटन खेलते हुए आया हर्ट अटैक, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बच सकी जान; देखें VIDEO

Fevikwik का इस्तेमाल कर नोएडा के ATM से उड़ा लेते थे रुपये, 4 शातिर ठग गिरफ्तार
ऐसे की तैयारी
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार शुभम ने 12वीं कक्षा से ही नीट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. वह स्कूल और कोचिंग के साथ-साथ प्रतिदिन खुद से भी 4 घंटे की पढ़ाई करते थे. उनके 10वीं, 12वीं में भी अच्छे मार्क्स आए हैं. जहां 10वीं में उन्होंने 96 फ़ीसदी अंक हासिल किए हैं. वहीं 12वीं में उनके 98.2 फीसदी अंक आए हैं.
करना चाहते थे इंजीनियरिंग
रिपोर्ट के अनुसार शुभम के पिता क्लीनिकल साइकेट्रिस्ट हैं. वहीं उनकी मां भी मनोवैज्ञानिक हैं. रिपोर्ट में शुभम के हवाले से बताया गया है कि उन्हें पहले इंजीनियरिंग करनी थी, लेकिन कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखने के बाद उन्होंने मेडिकल में करियर बनाने का फ़ैसला किया. उन्होंने NCERT किताबों पर ही फ़ोकस रखा और छात्रों को भी यही किताब पढ़ने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें-
NEET UG 2023 Result Toppers: नीट यूजी में प्रभंजन ने कैसे किया टॉप ? जानिए उनकी सफलता का मंत्र
सिर्फ IAS का ही नहीं, ये एग्जाम भी कराता है UPSC, 12वीं पास से लेकर MBBS तक है एलिजिबिलिटी
.
Tags: NEET, Neet exam, NEET Topper, NEET UG 2023
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 11:42 IST






