हाइलाइट्स
मानसून को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट जारी
तेजी से छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा मानसून
अगले 48 घंटे में बस्तर के रास्ते पहुंचने की उम्मीद
बीती शाम प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दिखा दौर
रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather) में मानसून (Monsoon 2023) जल्द सक्रिय हो सकता है. मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट देते हुए मानसून के अगले 48 घंटे में प्रदेश के अंदर प्रवेश करने की बात कही है. विभाग के अनुसार अगर मानसून की यही रफ्तार रही तो यह जल्द ही बस्तर के रास्ते पहुंच सकता है. हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम होने के साथ ही हवा में करीब 50 प्रतिशत तक नमी छा गई है. इसके कारण प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक चक्रवाती सर्कुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ठीक ऊपर 0.9 किलोमीटर पर बना हुआ है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. साथ ही 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है.
कहां पहुंचा मानसून
आपके शहर से (रायपुर)

सहकारी समिति के कर्मचारी ने दी आत्मदाह की धमकी, कलेक्टर से बोला- सब रिश्वत मांगते हैं साहब

बिलासपुर में यहां मिलता है 55 रुपए में चीज पिज्जा, डोमिनोज से भी बेहतर है स्वाद

महिलाएं कमा रही थीं पुण्य, चोर कर रहे थे गुनाह, भंडारे में भक्तों के उड़ाए जेवर, एफआईआर दर्ज

बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने 4 नाबालिगों को कुचला, मौके पर मौत

अटल यूनिवर्सिटी में मनाया गया एथनिक डे, विभिन्न राज्यों की दिखी झलक

Janjgir Champa News : ट्रैक्टर ने मारी ऑटो को टक्कर, एक की मौत, आठ घायल, केवाईसी के लिए पंजाब से लौट रहा था परिवार

भाजपा के बड़े नेताओं का सघन दौरा, महासमुंद में इस राष्ट्रीय नेता की सभा

Snake Bite: खेल-खेल में बच्चे ने चूहे के बिल में डाला हाथ, वहां बैठा था सांप, फिर…

पटवारियों की हड़ताल से रूके काम, तहसील कोर्ट में सीमांकन के 668 मामले लंबित

Video: जंगल में वर्चस्व की लड़ाई, दो भालुओं के बीच खूनी संघर्ष, नर ने मादा भालू को मारा
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ भाग, तमिलनाडू के शेष भाग, आंध्र प्रदेश के कुछ भाग और पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुका है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के अधिकांश भाग, बिहार के तटीय इलकों के साथ सिक्किम में दस्तक दे चुका है. जल्द ही इसके देशभर में फैलने की उम्मीद है. बता दें मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, कोप्पल, पुट्टपर्थी, श्रीहरिकोटा, मालदा और फारबिसगंज है.
ये भी पढ़ें: गांव के तालाब में हाथियों का झुंड कर रहा छप छइयां छईं, वीडियो देख आप भी कह उठेंगे- वाह
प्रदेश में लू की चेतावनी
मानसून के सक्रिय होने से पहले छत्तीसगढ़ में लू की चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश के रायपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजैर में लू की लपटे चलने की उम्मीद है. इसके अतिरिक्त प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान सक्ती में 45.9 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान जशपुर में 25.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश में मानसून के आने के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
.
Tags: Chhattisagrh news, Monsoon, Raipur news, Weather Alert
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 11:04 IST






