Success Story : कौन हैं IAS प्रियंका शुक्ला, अभी क्यों हो रही उनकी चर्चा ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



Success Story : आईएएस प्रियंका शुक्ला की सक्सेस स्टोरी काफी दिलचस्प है. उनका यूपीएससी का सफर एक ताने के बाद शुरू होता है. एक महिला ने उन्हें ताना मारा था कि तुम कहीं की कलेक्टर हो क्या. यह बात प्रियंका शुक्ल ने अपने दिल पर ले लिया.

प्रियंका शुक्ला बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थीं. जबकि उनके पिता बेटी को आईएएस बनाना चाहते थे. उन्होंने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एमबीबीएस में दाखिला लिया. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह प्रैक्टिस करने लगी थीं. साथ ही आसपास की झुग्गी बस्तियों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती थीं. एक दिन किसी झुग्गी बस्ती में जाकर लोगों को जागरूक कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने एक महिला को गंदा पानी पीते और बच्चों को भी पिलाते देखा. प्रियंका ने महिला को रोकते हुए साफ पानी पीने की सलाह दी. इस पर महिला ने ताना मारते हुए कहा कि तुम कहीं की कलेक्टर हो गया, जो बात मान जाएं. महिला द्वारा कही गई यह बात प्रियंका शुक्ला के दिल पर लग गई. उसी समय उन्होंने तय कर लिया कि वह जो बदलाव करना चाहती हैं, उसके लिए कलेक्टर बनना होगा. इसके बाद प्रियंका शुक्ला लौटकर घर आईं और आईएएस बनने की तैयारी शुरू कर दी. प्रियंका शुक्ला पहले प्रयास में असफल रहीं. लेकिन दूसरे प्रयास में वह यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने में सफल रहीं. इस तरह साल 2009 में आईएएस अधिकारी बन गईं. उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला. वह छत्तीसगढ़ में विशेष सचिव और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव पदों पर भी काम कर चुकी हैं. प्रियंका शुक्ला एक प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ कंटेम्परेरी डांसर भी हैं. वह कविताएं भी लिखती हैं. उन्हें गाने और पेंटिंग्स का भी शौक है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है. वह तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों दो बार सम्मानित हो चुकी हैं. उन्हें 2011 की जनगणना में किए गए प्रयासों के लिए राष्ट्रपति मेडल मिल चुका है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें