हाइलाइट्स
गुजरात से पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक
दूसरी लड़की के साथ लिव-इन में रह रहा था पति
पीड़िता ने ग्वालियर SP से की शिकायत
ग्वालियर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) शहर से ट्रिपल तलाक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इंजीनियर आमिर खान ने गुजरात से फोन लगाकर ग्वालियर में बैठी बीबी को तीन तलाक दे दिया. आरोपी पति ने 9 साल की शादी की महज 9 सेकेंड में तोड़ दी. इसके बाद परेशान पत्नी ने ग्वालियर पुलिस से मामले की शिकायत की है. पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. दरअसल, ग्वालियर सिंधी कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक युवती की 9 साल पहले ग्वालियर के अवाडपुरा में रहने वाले इंजीनियर आमिर खान के साथ निकाह हुआ था.
15 मई 2014 को हुए निकाह के वक्त युवती के पिता ने कर्ज लेकर एक पल्सर गाड़ी और जरूरत का सामान दिया था. निकाह के बाद पति पत्नी को लेकर पानीपत चला गया था. शादी के 2 साल बाद कपल को एक बेटा हुआ. करीब पांच साल पहले आमिर की पोस्टिंग जयपुर और फिर गुजरात के जामनगर में हो गई.
दूसरी लड़की से था पति का अफेयर
आपके शहर से (ग्वालियर)

‘मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आया हूं’, कमलनाथ के बयान पर MLA प्रदीप जायसवाल का पलटवार

MP News: डॉल्फिन स्विमिंग एकेडमी बुधवाड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

एमपी में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, NIA ने जबलपुर में 13 जगहों पर मारा छापा, 3 लोग गिरफ्तार

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हुई बयानबाजी, अब डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP, केपी यादव- इमरती देवी को मिली नसीहत

Assembly Election 2023 : इस चुनाव में Congress से क्या चाहती है Bilaspur Assembly की जनता?| Top News

MP News: नौतापा के बीच तापमान में रही गिरावट,शुक्रवार को36 डिग्री सेल्सियस

चौकीदार पिता ने नाम नहीं की प्रॉपर्टी, गुस्से में बेटे ने की खौफनाक हरकत, 1 हफ्ते बाद खुली पोल

कमाल है भाई-बहन की जोड़ी, ठेले पर शुरू किया सिंधी फूड बनाना, अब फेमस है ये शॉप

MP News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा लोगों की सेहत, लापरवाही बरती तो हो जाएंगे बीमारियों का शिकार

सात बार का रिजेक्शन…फिर भी नहीं टूटा नवनीत का हौसला, आज हैं जाने-माने RJ

Sarkari Naukri: 86400 मंथली सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो ONGC MRPL में तुरंत करें आवेदन, चाहिए ये योग्यता
गुजरात पहुंचने के बाद आमिर किसी दूसरी लड़की के इश्क में पड़ गया. फिर घर में पत्नी और बच्चे की पिटाई करने लगा. साथ ही पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा. लॉकडाउन में आमिर अपनी प्रेमिका के साथ ही रहने लगा. करीब 6 महीने पहले आमिर ग्वालियर आकर पत्नी को मायके में छोड़ गया. मायके में बैठी पत्नी अपने पति से खुद और बच्चे को ले जाने की गुहार करती रही, लेकिन आमिर ने साफ इनकार कर दिया. पीड़िता का कहना है कि 12 मई को पति आमिर ने फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया.
युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने शादी के वक्त दामाद आमिर को सबकुछ दिया. कर्जा करके दामाद के लिए पल्सर गाड़ी खरीदी, लेकिन आमिर और दहेज मांगता रहा. अब उसने मेरी बेटी को फोन पर तीन तलाक दे दिया है. पिता ने बताया कि उसे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए. पीड़िता और उसके परिवार की दुखद दास्तान सुनने के बाद ग्वालियर SP राजेश सिंह चंदेल ने माधौगंज थाना को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. तीन तलाक के इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने सबसे काउंसिल कराने की बात कही है. इससे मामला नहीं सुलझा तो IPC के तहत केस कायम कर कार्रवाई की बात कही है.
.
Tags: Crime News, Gwalior news, Mp news, Triple talaq
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 19:58 IST









