Ganga Dussehra 2023 : गंगा दशहरे से पहले गाज़ियाबाद में मां गंगा दिखाती है अद्भुत चमत्कार, बढ़ जाता है नहर का जलस्तर 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल झा/ गाज़ियाबाद.पंचांग के अनुसार जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस बार गंगा दशहरा 30 मई, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा. गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में गंगा दशहरा से पहले मां गंगा का अद्भुत चमत्कार देखने को मिलता है. दरअसल, छोटा हरिद्वार में गंगा का जो जल स्तरहै वो गंगा दशहरा के कुछ दिनों पहले ही बढ़ जाता है. हर वर्ष ऐसा ही होता है जिसको यहां के महंत मुकेश गोस्वामी चमत्कार बताते है.

छोटा हरिद्वार के महंत मुकेश गोस्वामी ने न्यूज 18 लोकल को बताया हर वर्ष मां गंगा इस तरीके से भक्तों पर अपना प्रेम बरसाती है.क्योंकि गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा पृथ्वी पर आई थी तो अपना रूप मां गंगा गाजियाबाद के छोटा हरिद्वार में हर वर्ष ऐसे ही दिखाती हैं. यहां तक की मां गंगा की जो मूर्ति है उसको मां गंगा खुद ही जलाभिषेक करती है. ऐसे में अपने आप को साक्षात रूप में मां गंगा छोटा हरिद्वार में दर्शाती है. ऐसा गंगा दशहरा के 1 सप्ताह पहले शुरू हों जाता है जिसमें जलस्तर घटना -बढ़ना शुरू हो जाता है. बल्कि सामान्य दिनों में यह बिल्कुल नॉर्मल रहता है. इसलिए यहां के भक्त और महंत इसको चमत्कार बताते है.

गंगा दशहरा पर भव्य आरती समारोह का होता है आयोजन
दिल्ली एनसीआर की एक बड़ी आबादी गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की भव्य आरती में शामिल होती है और यहां पर स्नान की भी व्यवस्था की जाती है. बड़ी संख्या में भक्तों की सुरक्षा के लिए छोटा हरिद्वार प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी कैमरे, गोताखोरों की टीम और सर्चिंग नाव की व्यवस्था की जाती है.गंगा दशहरा के दिन विशेष पूजा की जाती है.

क्यों मनाते है गंगा दशहरा
इस दिन को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से भगवान विष्णु की अनंत कृपा प्राप्त होती है. हिंदू धर्म में तो गंगा को वैसे भी देवी का दर्जा दिया गया है. ऐसा कहा जाता है कि जब मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी तो वह जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी. तभी से इस अवसर को गंगा दशहरा के रूप में देखा जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 19:18 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें