इस राज्य में 4 जून तक बंद रहेंगी मांस की दुकानें, धार्मिकता से जुड़ा है मामला, जानें वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गंगटोक. सिक्किम सरकार ने शनिवार को कहा कि तिब्बती लोगों के द्वारा पालन किए जाने वाले बौद्ध कैलेंडर के शुभ महीने ‘सागा दावा’ के चलते राज्य में मांस की सभी दुकानें चार जून तक बंद रहेंगी. धर्मशास्त्रीय विभाग ने कहा कि सिक्किम में ‘सागा दावा’ के मद्देनजर मांस की दुकानें 27 मई से चार जून के बीच बंद रहनी चाहिए.

विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि बाहर से मांस के आयात की अनुमति केवल अपरिहार्य परिस्थितियों जैसे विवाह समारोहों, सामाजिक कार्यक्रमों और चिड़ियाघर के जानवरों को खिलाने के सिलसिले में दी जा सकती है. इसके लिए मंगाने वालों को विभाग से पूर्व अनुमति लेनी होगी. हालांकि, मछली की दुकानों को किसी भी प्रतिबंध से छूट दी गई है.

यह भी पढ़ें- इस शख्स को ग्रेजुएट होने में लगे 54 साल, वजह है दिलचस्प, बन गया दुनिया का सबसे ‘स्लो स्टूडेट’

अधिसूचना में कहा गया है कि अच्छा होगा कि इस अवधि के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मछली भी न बेची जाए. अधिसूचना के अनुसार, आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा.

Tags: Sikkim, Sikkim News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें