
Indian Railways: रेलवे भारतीयों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े लंबे रेल नेटवर्क में से एक है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक रेलवे ना सिर्फ यात्रियों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचाती है, बल्कि एक बड़े मालवाहक के रूप में भी कार्य करती है. आप कई बार रेलवे स्टेशनों पर गए ही होंगे, लेकिन क्या आपको रेलवे स्टेशनों पर लिखे जंक्शन (Junction), सेंट्रल (Central), टर्मिनल/टर्मिनस (Terminal/Terminus) का मतलब पता है?
रेलवे जंक्शन(Railway Junction)
कई स्टेशनों के नाम के पीछे आपने जंक्शन लिखा देखा होगा. ज्यादातर यह बड़े स्टेशन के नाम के पीछे होता है. जंक्शन ऐसे रेलवे स्टेशन को कहते हैं, जहां कम से कम 3 अलग-अलग रूट से ट्रेनें आती हों.
टर्मिनल स्टेशन (Terminal Station)
टर्मिनल या टर्मिनस स्टेशन में कोई अंतर नहीं है. टर्मिनस या टर्मिनल शब्द अंग्रेजी के टर्मिनेशन से बना है, जिसका मतलब होता है खत्म हो जाना. ये वह स्टेशन होते हैं जहां ट्रेन का सफर खत्म हो जाता है. टर्मिनस या टर्मिनल स्टेशन से आगे रेलवे ट्रेक नहीं होता है. इसका मतलब है कि यहां ट्रेन जिस दिशा से आती है, वापस उसी दिशा में चली जाती है.
सेंट्रल स्टेशन (Central Station)
अगर किसी स्टेशन के आखिर में सेंट्रल लिखा हो, तो इसका मतलब है कि उस शहर में एक से ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं. जिस स्टेशन में सेंट्रल लिखा होता है, वह उस शहर का सबसे सबसे पुराना और व्यस्त रेलवे स्टेशन होता है. मुंबई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल, कानपुर सेंट्रल आदि इसका उदाहरण है.
क्या होते हैं कैंट स्टेशन
कैंट स्टेशन ऐसे स्टेशन होते हैं, जो किसी मिलिट्री एरिया/छावनी के पास स्थित होते हैं. उदाहरण के लिए दिल्ली कैंट, अंबाला कैंट, आगरा कैंट आदि इसका उदाहरण है.
.
Tags: Indian railway, Indian Railways, Railway, Railway Knowledge
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 18:46 IST









