‘मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आया हूं’, कमलनाथ के बयान पर MLA प्रदीप जायसवाल ने किया पलटवार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बालाघाट. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के एक बयान के बाद वारासिवनी से निर्दलीय विधायक और मध्य प्रदेश खनिज निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल (Pradeep Jaiswal) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जनता का दरवाजा उनके लिए खुला है. उन्हें किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है. समय बलवान होता है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार मुझे ऑफर आया था मुख्यमंत्री बनने का. मैं मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आया हूं. सातों निर्दलीय विधायक मेरे साथ थे. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक प्रदीप जायसवाल को किसी भी हाल में कांग्रेस में नहीं लिया जाने वाला बयान दिया था.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही महीने का समय बाकी है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी सक्रिय हो गई है. वहीं हर विधानसभा की सीटें जितने के लिए बड़े-बड़े नेता अब अपनी पूरी ताकत लगा रहे है. 25 मई को बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन हुआ था. जहां पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों पर उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वारासिवनी विधायक प्रदीप जायसवाल को किसी भी हाल में कांग्रेस पार्टी में नहीं लिया जाएगा.

विधायक ने किया पलटवार
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए विधायक प्रदीप जायसवाल ने ग्राम घोटी में अपने भाषण में कहा कि मुझे कोई भी राजनीतिक पार्टी की जरूरत नहीं है. मेरे साथ मेरे क्षेत्र की जनता है. मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा, इसलिए कहते है गुड्डा जायसवाल के लिए कांग्रेस पार्टी का दरवाजा बंद हो गया है. अगर मैं चुनाव नहीं लड़ता तो भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत जाती.

आपके शहर से (बालाघाट)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें: MP: दिग्विजय सिंह, कमलनाथ पर बरसे सीएम शिवराज के मंत्री, क्या प्रदेश में बदलेगा शीर्ष नेतृत्व

उन्होंने कहा कि मेरे चुनाव जीतने पर मुझे सबसे पहले 3 बजे रात में कमलनाथ जी का फोन आया, फिर शिवराज जी का. अगर मेरे लिए दरवाज़े बंद थे तो फ़ोन क्यों किए थे. मेरे पास बहुत ऑप्शन है. जहां जनता जैसा बोलेगी, उसी प्रकार से हम निर्णय लेंगे. निर्दलीय विधायक में सबसे सीनियर विधायक मैं था, इसलिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया था.

Tags: Mp news, MP politics

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें