बिलासपुर के इस कैफे में खाने के साथ खेल भी, फेमस है यहां की चाट और चाइनीज फूड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ तिवारी/बिलासपुर. बिलासपुर में व्यापार विहार रोड पर little Bear Cafe है, जो खास है. इस कैफे को फिरंगी तरीके से open style में बनाया गया है. कैफे काफी स्पेशियस है और सामने का हिस्सा खुला हुआ है. वहीं बैठने के लिए और साथ आए बच्चों के लिए भी यहां काफी जगह है.

कैफे के बाहर आपको एक चाट कॉर्नर भी मिलेगा, जहां की चाट और गुपचुप यहां आने वाले लोग काफी पसंद करते हैं. अंदर आएंगे तो आपको सिटिंग एरिया के बाद मॉकटेल काउंटर दिखता है. बात करें यहां के मॉकटेल्स की तो यह बेहतरीन और रिफ्रेशिंग हैं. इन्हें यहां ताजा और तत्काल बनाया जाता है.

बात यहां मिलने वाले व्यंजनों की तो यहां आपको स्पेशलिटी में चाइनीज आइटम मिलेंगे. कैफे में आने वाले लोगों का कहना है कि यहां का चाइनीज लाजवाब है. पनीर चिल्ली, पोटैटो क्रिस्पी, तरह- तरह के नूडल्स, यह सभी चीजें आपको यहां स्पेशल मिलेंगी. वहीं कैफे में आप Italian, pizza, fries, burger, sandwich और कई तरह की डिशेस भी चख सकते हैं.

कैफे में गेम्स भी
वहीं कैफे में खाने के साथ आपको खेलने के लिए ludo, foosball, chess और अन्य गेम्स भी मिलेंगे, जिन्हें आप अपनी फैमिली, बच्चों या दोस्तों के साथ खेल सकते हैं. यह कैफे बिलासपुर के व्यापार विहार में है. मैग्नेटो मॉल की ओर से महाराणा प्रताप चौक आते वक्त यह कैफे आपको मुख्य मार्ग पर ही लेफ्ट की ओर दिख जाएगा. वहीं महाराणा प्रताप चौक से भी यहां आप पहुंच सकते हैं.

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Food 18, Life18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें