हाइलाइट्स
डबरा में हुई चौकीदार की हत्या का खुलासा
बेटे ने ही की थी पिता की हत्या
पिता ने प्रॉपर्टी नाम नहीं की तो बेटे ने उतारा मौत के घाट
ग्वालियर. ग्वालियर के डबरा में हुई चौकीदार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. चौकीदार की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपने ही बेटे ने की थी. चौकीदार ने जब अपनी संपत्ति बेटे के नाम नहीं की तो उसने नाराज होकर पिता की हत्या कर दी. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बेटे पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानियां सुनाई, लेकिन एक हफ्ते की जांच के बाद पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली और बेटे ने अपना अपराध कबूल कर लिया.
19 मई की रात ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर चौकीदार की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी. हरे शिव बाबू के फार्म हाउस पर तैनात 60 साल के चौकीदार को किसी ने बेरहमी से मौते के घाट उतार दिया था. शंकर के बेटे अनिल ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.
बेटे ने दी थी पति की हत्या की जानकारी
आपके शहर से (ग्वालियर)

SPG Salary: एसपीजी में कैसे मिलती है नौकरी, क्या होती है सैलरी? जानें इनका वर्किंग स्टाइल

UPSC Recruitment 2023: भारत सरकार में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, बस करना है ये काम, होगी अच्छी सैलरी

ड्राइवर को आया ‘नींद का झोंका’, हुआ दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, उज्जैन से लौट रहे थे नीमच

UPSC 2022: एमपी की लड़की ने तैयार किए फर्जी दस्तावेज, बदला रोल नंबर-रैंकिंग, क्या कड़ा एक्शन लेगा यूपीएससी

MP News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा लोगों की सेहत, लापरवाही बरती तो हो जाएंगे बीमारियों का शिकार

PHOTOS: चिलचिलाती धूप में अजब-गजब हठ योग, तपती रेत पर सूर्य साधना कर रहे ‘पागल बाबा’, उमड़ा हुजूम

MP News: इंदौर में यह शख्स सिखा रहा महिलाओं को निशुक्ल सेल्फ डिफेंस के गुर, दुश्मन से करेगी डट का सामना

OMG: बच्चे को आता था काला पेशाब! पता चला तो दंग रह गए डॉक्टर, जानें-पूरा मामला

MP: दिग्विजय सिंह, कमलनाथ पर बरसे सीएम शिवराज के मंत्री, क्या प्रदेश में बदलेगा शीर्ष नेतृत्व

Sarkari Naukri: 86400 मंथली सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो ONGC MRPL में तुरंत करें आवेदन, चाहिए ये योग्यता

MP Board Supplementary Exam 2023: एमपी बोर्ड के फेल स्टूडेंट भी हो सकते हैं पास, बस करना होगा ये काम
शंकर के बेटे अनिल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के साथ बाहर रहता है, जबकि पिता यहां फार्म हाउस पर अकेले ही रह रहे थे. अनिल ने बताया कि 18 मई की शाम उसने अपने पिता को फोन किया था. उस दौरान पिता खाना खा रहे थे और उनके पास 2 लोग बैठे थे. जब उसने पूछा तो बताना बताया कि कोई गाड़ी वाले बाबा बैठे हुए है. इसके बाद लोगों ने उसके पिता की हत्या होने की जानकारी दी.
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जब आस-पास पड़ोसियों के बयान लिए तो यह बात सामने आई कि मृतक शंकर का अपने बेटे अनिल से झगड़ा होता रहता था. काफी समय से बेटा अनिल अपनी मां के साथ गांव में रहता था, जबकि फार्म हाउस पर शंकर अकेला ही था. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो फिर बेटा अनिल यह सारी हकीकत बयां कर दी. अनिल ने बताया कि पिता संपत्ति उसके नाम नहीं कर रहे थे. इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था. 18 मई को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में आकर अपने पिता शंकर करण की हत्या कर दी. पुलिस ने अनिल की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिया.
.
Tags: Crime News, Gwalior news, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 16:46 IST









