Viral Video: बच्चे ने अपनी आवाज से सोनू निगम को दी टक्कर, ‘बॉर्डर’ के गाने से बांधा समां! लोग हुए मुरीद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


1997 में एक फिल्म आई थी. नाम था ‘बॉर्डर’ (Border movie song). जिसके गाने और डायलॉग आज भी कालजयी हैं. सिंगर सोनू निगम और रूप कुमार राठौर की आवाज में गाया गाना ‘मैं वापिस आउंगा’ (Main Wapis Aaunga song) आज भी खूब सुना जाता है. पर सोनू निगम (Sonu Nigam song) की आवाज में गाए इस गाने को एक लड़के ने इतनी खूबसूरती से गाया है कि लोग और इंटरनेट यूजर्स उस लड़के की आवाज (Kid sing Sonu Nigam song viral video) पर मोहित हो गए हैं. बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

IAS ऑफिसर डॉ. सुमिता मिश्रा ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. हालांकि, ये वीडियो (Nepali kid sing Sonu Nigam video) काफी पुराना है, पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन चुका है. इस वीडियो में एक स्कूली बच्चा बॉलीवुड का चर्चित सॉन्ग मैं वापिस आउंगा गाता हुआ नजर आ रहा है. जिसकी आवाज को लोग सोनू निगम से कंपेयर कर रहे हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें