MP News: इंदौर में यह शख्स सिखा रहा महिलाओं को निशुक्ल सेल्फ डिफेंस के गुर, दुश्मन से करेगी डट का सामना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिलाष मिश्रा/इंदौर: आजकल महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस सीखना कितना जरूरी है. यह हर कोई जानता है. सेल्फ डिफेंस सीखकर जहां एक ओर महिलाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं. वहीं सेल्फ डिफेंस के सीखने से महिलाओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है.सेल्फ-डिफेंस हर महिला के कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में मदद करती है. यह उन्हें खुद को किसी भी खतरे से बचाने की ताकत और क्षमता देती है. आज के दौर में हर लड़की शारीरिक रूप से अपनी सुरक्षा कर सके और मुसीबत में खुद को प्रोटेक्ट कर सके, जिसके लिए सेल्फ-डिफेंस सीखना बहुत जरूरी है.यह एक ऐसा हुनर है जिसे अधिकतर महिलाएं कभी नहीं सीखती या उन्हें सिखाया भी नहीं जाता. या फिर सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए बहुत अधिक फीस देनी पड़ेगी यह सोचकर भी महिलाएं सेल्फ डिफेंस नहीं सीखती हैं. इसलिए इंदौर के जोगिंदर ने महिलाओं को निशुल्क सेल्फ डिफेंस सिखाने का बीड़ा उठाया है.

छेड़खानी की घटनाओं को पूरी तरह से रोकना
जोगिंदर इंदौर में महिलाओं को निशुल्क सेल्फ डिफेंस सिखा रहे हैं. उनका कहना है कि अगर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं को पूरी तरह से रोकना है तो महिलाओं का सेल्फ डिफेंस सीखना बहुत जरूरी हैजोगिंदर अभी बड़ी संख्या में महिलाओं को सेल्फ डिफेंस सीखा रहे हैं. उनका कहना है कि इंदौर में जितने भी महिलाएं सेल्फ डिफेंस सीखना चाहती हैं, उन सभी का स्वागत है. वे उन सभी को निशुल्क सेल्फ डिफेंस सिखाएंगे. जोगिंदर एक सर्टिफाइड फिटनेस ट्रेनर और डाइटिशियन हैं. जो पहले से भी युवाओं में फिटनेस को लेकर जागरूकता लाने के लिए सुर्खियों में बने रहे हैं.

चारों खाने चित कर सकती है
इसलिए अगर जो भी महिलाए इंदौर में निशुल्क सेल्फ डिफेंस सीखना चाहती है. वे सीख सकती हैं और सेल्फ डिफेंस की तकनीकी सीखकर किसी भी विपरीत परिस्थिति में दुश्मन को चारों खाने चित कर सकती हैं. यही कारण है कि आज के दौर में महिलाएं बड़ी संख्या में सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए आगे भी आ रही हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 16:02 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें