हाइलाइट्स
अशोक गहलोत सरकार अल्पसंख्यक शिक्षा नीति
राजस्थान में 100 मॉडल मदरसों की स्थापना भी की जा रही है
गहलोत सरकार अल्पसंख्यकों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है
जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार मदरसा तालीम (Madrasa Talim) के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए 500 स्मार्ट क्लास रूम स्थापित करने की तैयारी कर रही है. राजस्थान मदरसा बोर्ड इस साल पंजीकृत मदरसों में 500 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करेगा. राजस्थान में अल्पसंख्यक समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से इस साल बजट में 500 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने की घोषणा की गई थी. उसके बाद इस काम में अब तेजी लाई जा रही है.
राजस्थान मदरसा बोर्ड अध्यक्ष महबूब दीवान चोपदार ने बताया कि वे स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने की तैयारी में जुट गए हैं. इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव हर मदरसे में लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए भी भेजा है. मदरसा मेंटेनेंस राशि 5 हजार रुपये बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का एक प्रस्ताव भी भेजा गया है. उन्होंने बताया कि मदरसों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए प्रदेश में भामाशाहों की मदद से 100 मॉडल मदरसों की स्थापना की जा रही है.
आपके शहर से (जयपुर)

Gangster Lawrence Bishnoi की आज Delhi के Saket Court में होगी पेशी | Sunlight Colony Firing case

Jaipur News: इस इलाके में लगे हिंदुओं के पलायन के पोस्टर, चढ़ा सियासी पारा | Breaking News

इस शहर में 45 डिग्री के तापमान में भी लोग खाते हैं गरमा-गरम कचोड़ी, हर रोज लाखों की बिक्री

ट्रेन में बम होने की ख़बर से हड़कंप, बिना स्टॉपेज रोक कर की गई चेकिंग, सूचना देने वाला गिरफ्तार

UPSC Recruitment 2023: भारत सरकार में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, बस करना है ये काम, होगी अच्छी सैलरी

राजस्थान: बीजेपी जाएगी किसानों की शरण में, इस नई रणनीति के साथ करेगी काम, उठाएगी ये कदम

Rajasthan: तूफान और बारिश ने मचाया कोहराम, कल और बिगड़ सकते हैं हालात, IMD पूर्वानुमान ने दी ये चेतावनी

सामूहिक विवाह: 2222 जोड़े और 5 लाख परिजन-अतिथि, 4400 पांडाल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

PM Narendra Modi के Ajmer दौरे की तैयारियां तेज, Arun Singh ने दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

छोटे भाई की बीवी पर बिगड़ी बड़े ‘भाई’ की नीयत, बोला-तेरे पर दिल आ गया, देवर भी मचला और…
मदरसों में अंग्रेजी मिडीयम से तालीम दी जाएगी
इन मॉडल मदरसों में अंग्रेजी मिडीयम से तालीम दी जाएगी. इसके लिए भामाशाहों से भी संपर्क कायम किया जा रहा है. इसके लिए सरकार की ओर 40 करोड़ का बजट है. नये सेशन में ये सौगात देने के लिए स्मार्ट क्लासरूम के लिए मदरसा बोर्ड ने वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है. स्मार्ट क्लास रूम के लिए मदरसों में इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले लगाये जाएंगे.
गहलोत सरकार अल्पसंख्यकों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है
चोपदार ने बताया कि इनके साथ ही ओपीएस, यूपीएस, संबंधित एसेसरीज और ऑडियो स्पीकर इंटरनल एंपलीफायर के साथ स्थापित किया जाएगा. हर स्मार्ट क्लासरूम पर सरकार 2 लाख 61 हजार 899 रुपये खर्च करेगी. 500 स्मार्ट क्लासरूम पर कुल 13 करोड़ 9 लाख 49 हजार 500 खर्च आएगा. गहलोत सरकार अल्पसंख्यकों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है. बजट में की गई घोषणाओं पर अमल किया जा रहा है.
.
Tags: Ashok Gehlot Government, Education, Jaipur news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 16:00 IST









