रांची में धमाल मचाने आ रहे बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा, जानें शो की तारीख व लोकेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची के लोगों के लिए खुशखबरी है. सेलिब्रिटी सिंगर गुरु रंधावा जल्द ही यहां आएंगे और लोगों को अपनी धुनों पर नाचने-झूमने के लिए मजबूर कर देंगे. रांची के कांके रिजॉर्ट में गुरु रंधावा के शो को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं.

आयोजक ब्लूस्टोन के सदस्य आशीष ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि कांके रेज़ॉर्ट में आगामी 17 जून को भव्य स्टेज प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें बॉलीवुड के सिंगर गुरु रंधावा को बुलाया गया है. गुरु रंधावा यहां की शाम युवाओं के नाम करने आएंगे. यह कार्यक्रम पॉप बेस्ड होगा. गुरु रंधावा ने छोटे से शहर से निकल कर अपनी सिंगिंग से देश और दुनिया में नाम और शोहरत कमाया है. उनको देखकर रांची के यूथ और लोकल म्यूजिकल ग्रुप व सिंगर भी बहुत कुछ सीख पाएंगे और प्रोत्साहित होंगे.

आशीष बताते हैं कि 17 जून की शाम को शानदार बनाने के लिए तैयारियां जोरों शोर से चल रही हैं. कांके रेज़ॉर्ट में यह कार्यक्रम होना है. यहां दर्शकों के लिए कई तरह के जोन बनाए जा रहे हैं जैसे- वीआईपी जोन, डायमंड जोन, प्लैटिनम जोन व गोल्ड जोन. यहां पर लोग खड़े होकर सेलिब्रिटी सिंगर के गानों का लुफ्त उठा सकते हैं. सिर्फ वीआईपी जोन में बैठने की सुविधा होगी व यहां एक्सक्लूसिव ड्रिंक और स्नैक्स परोसे जाएंगे.

उन्होंने बताया कि झारखंड में पहली बार किसी प्राइवेट आयोजन में देश की सबसे बड़े सिक्योरिटी एजेंसी एसआईएस के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी. अक्सर देखा जाता है ऐसे कार्यक्रमों में बाउंसर रखे जाते हैं, लेकिन सिक्योरिटी को पुख्ता करना और किसी भी तरह का मिसमैनेजमेंट से बचने के लिए एसआईएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है. लोगों को कार्यक्रम में सिक्योरिटी की चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

यह होगी टिकट की कीमत व बुकिंग की प्रक्रिया

गुरु रंधावा के शो के टिकट की बात करें तो इसका दाम 1,500 रुपये से शुरू होकर 30,000 रुपये तक जाता है. 1,500 रुपये के टिकट में लोग स्टैंडिंग ज़ोन में खड़ा होकर म्यूजिक का लुफ्त उठा सकते हैं. वहीं, 30,000 रुपये में वीआईपी टिकट ले सकते हैं. टिकट की बुकिंग कांके रेज़ॉर्ट आकर और 95702-21234 नंबर पर कॉल कर के करा सकते हैं.

यह कार्यक्रम 17 जून, 2023 की शाम सात बजे से रात के 11 बजे तक चलेगा.

कांके रिजॉर्ट आने के लिए इस गूगल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं. http://app.goo.gl/Pevcx795SqMmgEiL8

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 12:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें