रेलवे सिग्नल के पीछे क्यों होता सफेद रंग से बना X निशान? इसे देखकर क्या समझता लोको पायलट, आप भी जान लीजिए आज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

लोको पायलट ट्रैक के किनारे लगे सिग्नल को देखकर ही करते हैं.
रेलवे में 3 रंग के सिग्नल का इस्तेमाल किया जाता है.
सिग्नल के पीछे X निशान को देखकर ड्राइवर को खास संकेत मिलता है.

Railway Knowledge: ट्रेन में यात्रा के दौरान मुसाफिरों को रेलवे से जुड़ी कई सेवाओं का अनुभव मिलता है. सफर के समय यात्रियों की नजर प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, क्रॉसिंग और सिग्नल समेत कई चीजों पर पड़ती हैं. ट्रेन के परिचालन में सिग्नल का बड़ा महत्व होता है, क्योंकि इसके जरिए ही आवागमन बेहतर तरीके से होता है. आपने देखा होगा कि हमेशा रेलवे के सिग्नल के सिर्फ एक तरफ ही लाइट होती है जबकि कुछ सिग्नल पर सफेद कलर में क्रॉस का निशाना होता है.

कई यात्रियों के मन में यह होगा कि आखिर रेलवे सिग्नल के पीछे ये व्हाइट क्रॉस का मार्क क्यों होता है, आखिर इसकी क्या वजह होती है. आइये आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह, कि आखिर रेलवे ऐसा क्यों और किस लिए करता है.

ये भी पढ़ें- राहत! ना आउटर पर रूकेगी ना रास्ते में, सिग्नल के इंतजार में नहीं लेट होगी ट्रेन, नई तकनीक की तैयारी में रेलवे

हर रंग के सिग्नल का क्या मतलब?
ट्रेनों का परिचालन लोको पायलट ट्रैक के किनारे लगे सिग्नल को देखकर ही करते हैं. आपने अक्सर पाया होगा कि ट्रेन कहीं आउटर या रास्ते में खड़ी हो जाती है इसकी सबसे बड़ी वजह सिग्नल नहीं मिलना होता है. ऐसी स्थिति में पायलट को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलती है. रेलवे में 3 रंग के सिग्नल का इस्तेमाल किया जाता है और इन तीनों को मतलब अलग-अलग होता है.

सफेद निशान से दूर होता है ये कंफ्यूजन
जब भी ग्रीन सिग्नल मिलता है तो लोकोपायलट को पूरी स्पीड के साथ ट्रेन को ले जाने की अनुमति होती है. अगर सिग्नल पर पीले रंग की लाइट रहेगी तो ट्रेन की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा रखनी पड़ती है. वहीं, रेड सिग्नल रहने पर लोको पायलट को ट्रेन को रोकना पड़ता है. अगर सिग्नल में कोई लाइट नहीं जलती है तो ट्रेन ड्राइवर कंफ्यूज हो जाता है और उसे लगता है कि सिग्नल खराब हो चुका है.

लोकोपालट की इसी परेशानी को दूर करने के लिए सिग्नल के पीछे इस तरह के सफेद रंग के क्रॉस का निशान बनाया जाता है. इससे स्पष्ट हो जाता है कि सिग्नल के पीछे का भाग है यानि आगे लाइट सही होगी. बता दें कि रेलवे में सिग्नल हमेशा ट्रैक के बाई ओर लगाए जाते हैं.

Tags: Indian railway, Irctc, Railway Knowledge, Vande Bharat Trains

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें