मनोज बाजपेयी की मूवी ने तोड़े रिकॉर्ड, इस मामले में बनी नंबर 1 फिल्म, कोर्ट रूम ड्रामा की सफलता से एक्टर हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. मनोज बाजपेयी स्टारर ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ 23 मई को रिलीज हुई. ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई फिल्म को आम आदमी से लेकर ऑडियंस ने तक, सभी ने खूब सराहा है. फिल्म देखने वाले मनोजी की अबतक की सबसे दमदार अदाकारी बता रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोग इसे इस साल की बेहतरीन फिल्म भी बता रहे हैं. इसकी व्यूअरशिप ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह पिछले एक साल में सभी भाषाओं में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जी5 ऑरिजनल फिल्म बन गई है.

‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ की सफलता और क्रिटिक्स से मिल रही सराहना से मनोज बाजपेयी बेहद खुश हैं. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा, “यह आश्चर्यजनक है कि 2 साल की कड़ी मेहनत, अथक रिहर्सल, शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के बाद; क्रू, सुपर्ण एस वर्मा, विनोद भानुशाली, निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की और सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ और आद्रिजा सिन्हा जैसे अभिनेताओं सहित इतने सारे लोगों के योगदान का जश्न मनाया जा रहा है.”

मनोज बाजपेयी ने कहा, “सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ की तारीफ हो रही है. आद्रीजा की तारीफ हो रही है और हर किसी अदाकारी को सेलिब्रेट किया जा रहा है. इससे मुझे भी इस फिल्म को सेलिब्रेट करने का मौका मिल रहा है. फिल्म को जिस तरह ऑडियंस से प्यार मिला है, उससे मैं बहुत खुश हूं और जनता का आभार जताता हूं कि उन्होंने इतना प्यार दिया.”

प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली ने कहा, “इससे साबित होता है कि सिर्फ एक कहानी काफी है. साल के रिकॉर्ड तोड़ते हुए वीक डे पर फिल्म को जिस तरह के व्यूज मिले हैं, उससे पता चलता है कि आज के समय में हमारे दर्शक अच्छी और दमदार कहानी को देखना पसंद करते हैं, चाहे वह किसी भी भाषा में हो. यह हमें एक निर्माता के रूप में अधिक दिलचस्प कंटेंट लाने के लिए प्रेरित करता है.”

बता दें, ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. यह अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें मनोज बाजपेयी वकील पी.सी सोलंकी की भूमिका में हैं. एक हाईकोर्ट का वकील, जिसने अकेले ही देश के कथित सबसे बड़े भगवान के खिलाफ एक असाधारण मामला लड़ा और पॉक्सो अधिनियम के तहत एक नाबालिग के बलात्कार के लिए उस पर मुकदमा चलाकर सफलतापूर्वक जीत हासिल की.

Tags: Manoj Bajpayee, Zee5

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें