
अनुज गौतम/सागर: यातायात पुलिस चालान काटती है. वाहनों को जब्त करती है. अब कुछ अलग करके मॉडिफाई साइलेंसर वाहनों में लगाने वाले चालकों को सख्त संदेश देने की कोशिश की है. यातायात पुलिस के द्वारा जब्त किए गए साइलेंसरों पर बुलडोजर चला कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई है. इन साइलेंसरों में अधिकतर बुलेट गाड़ी के साइलेंसर थे. जिन्हें चालकों के द्वारा शौक को पूरा करने के लिए लगवा लिया जाता है. इनकी आवाज बहुत ज्यादा होती है और कभी-कभी लोग अचानक से पटाखे जैसी आवाज निकलने पर डर जाते हैं. आवाज की वजह से भी कुछ लोगों को दिक्कत होती है और यह सब नियम विरुद्ध भी होता है
सागर यातायात पुलिस ने पुलिस लाइन परिसर में जब्त करीब 70 साइलेंसर को जमीन पर रखकर उस पर रोड रोलर चला कर नष्ट किया. जिससे इनका दोबारा उपयोग न हो सके. पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के निर्देश पर पिछले कुछ दिनों से यातायात पुलिस द्वारा बाजार में ऐसे साइलेंसर लगाकर घूमने वाले बाइक चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की है. बाइक को मोडिफाई कर ऐसे साइलेंस लगाकर चलने वाले चालकों पर एक हजार रुपए की चालानी कार्रवाई का प्रावधान है.
वाहनों से 70 जब्त साइलेंसर को नष्ट कराया गया
थाना यातायात द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट 120/190(२) ध्वनि प्रदूषण करने वालों वाहनों से 70 जब्त साइलेंसर को नष्ट कराया गया. यातायात डीएसपी मयंक चौहान ने बताया कि मॉडिफाई साइलेंसर बाइक में लगा कर चलाने वाले बाइक चालकों पर अब कतई भी ढील नहीं बरती जाएगी. पिछले दिनों सड़क सुरक्षा समिति में भी इसको लेकर निर्णय किया गया था. जिसके बाद यह कार्रवाई और तेज कर दी गई है.आने वाले दिनों में सघन चेकिंग भी इसको को लेकर की जाएगी और सख्त कार्यवाही की जाएगी. साथ ही इस तरह के मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालक भी इस तरह की दुर्दशा देखने के बाद कुछ हद तक इसमें सुधार लाएंगे.
.
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 11:32 IST









