हाइलाइट्स
ट्रैफिक पुलिस की सलाह, एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें
जरूरी वाहनों को दिल्ली जाने की होगी छूट
नई दिल्ली. दिल्ली की सीमाएं 15 अगस्त और 26 जनवरी को सील होती हैं. इन दोनों दिन बॉर्डर इलाकों पर विशेष चौकसी बरती जाती हैं, ताकि दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में किसी भी तरह का व्यवधान न उत्पन्न हो. लेकिन इन दोनों दिनों के अलावा पहली बार एक और दिन दिल्ली की सीमाएं सील होने जा रही हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एनसीआर के शहरों से दिल्ली आने वाले एडवाइजरी पढ़कर ही घर निकलें.
नए संसद भवन के 28 मई को उद्घाटन पर विपक्षी दलों के विरोध के चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है. उद्घाटन के कार्यक्रम में किसी तरह का खलल न पढ़ें या जाम की स्थितियां न पैदा हों, इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी. दिल्ली पुलिस के अनुसार 15 अगस्त और 26 जनवरी की ही तरह 28 मई को सुबह से सीमाओं को सील कर दिया जाएगा.
दिल्ली की ओर जरूरी वाहन को छोड़कर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. दिल्ली पुलिस के अनुसार कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से अर्धसैनिक बल की और कंपनियां मांगी हैं. इसके साथ ही सभी पड़ोसी राज्यों से वाहनों को दिल्ली की सीमाओं से पहले ही रोकने को कहा है, ताकि राजधानी में कार्यक्रम के दौरान और पहले या बाद जाम जैसी समस्या न हो.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के सिर में बना ब्लड क्लॉट, हालत स्थिर, अभी ICU में ही रहेंगे

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के सभी मंत्री ‘दागी’, दर्ज हैं FIR, जानें संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता

गाजियाबाद में मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार हो रहा है बदलाव, यहां जानें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश… कूल हुआ वीकेंड, अभी गर्मी सताएगी या मिलेगी राहत? IMD ने बताया

सिर्फ UPSC ही नहीं स्कूलों जाने में भी आगे हैं लड़कियां, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में खुलासा

DU के कोर्स से बाहर हो सकते हैं शायर इकबाल, कभी लिखा- ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’, बाद में दिया आइडिया ऑफ पाकिस्तान

संसद भवन के उद्धाटन के दिन बाहर निकल रहे हैं तो जान लें ट्रैफिक का हाल, ये रास्ते रहेंगे बंद

ग्रेटर नोएडा में आधी रात को खाने हैं पराठे तो आइए यहां

कैलिफोर्निया में छिपा है डॉन लारेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर ने खोले राज

दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, प्रचंड गर्मी से मिली राहत

दिल्ली के अस्पतालों में अब समय से पहुंचेंगे डॉक्टर, सरकार ने जारी किया ये आदेश
दिल्ली पुलिस ने आम लोगों और मोटर चालकों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पूर्व दिल्ली यातायात पुलिस के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, वेबसाइट और हेल्पलाइन के माध्यम से अपडेट लें, एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलें.
.
Tags: Delhi Border, Delhi Borders, New Parliament Building
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 11:04 IST









