
उधव कृष्ण, पटना.अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है. बिहार की राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 55,700 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 62,400 रुपए चल रहा है. पटना के सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने News18 Local को बताया कि सोने के भाव में आज 200 की गिरावट देखी गई है. जबकि प्रति किलो चांदी की दर में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है.
गिरा सोने का रेट
बता दें कि 22 कैरेट सोना कल शाम तक 55,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिका. जबकि आज इसकी कीमत 55,700 रुपए हो गई है. वहीं, शुक्रवार (26 मई) को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 62,600 रुपए के भाव से खरीदा. जबकि आज इसकी कीमत 62,400 रुपए तय की गई है.
चांदी का भाव आज स्थिर
आज शनिवार (27 मई) की बात करें तो चांदी के भाव में कल के बनिस्पत कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए आज भी चांदी 69,000 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से से बिक रही है.
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है. बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.









