02

ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए, दिग्गज अभिनेत्री ने 7 साल तक बेरोजगार रहने के बारे में बात की थी. उस दौर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं अपने करियर के 7 लंबे सालों तक बेरोजगार रही. नाचे मयूरी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बावजूद मुझे 7 साल तक बेरोजगार होकर घर बैठना पड़ा. आज लोग कहते हैं कि महामारी में 6 महीने भी नहीं चल पा रहे हैं लेकिन मैं 6 साल बिना काम के जिंदा रही. मैंने इंतजार किया क्योंकि मेरा मानना था कि अगर मैं इस इंडस्ट्री में आई हूं तो कोई तो वजह होगी. मुझे खुद पर, इंडस्ट्री और सबसे ऊपर भगवान पर भरोसा था. मैं अर्थशास्त्र के साथ पोस्ट ग्रेजुएट थी, मुझे कोई और आकर्षक नौकरी मिल सकती थी, लेकिन मैंने फिर भी एक्टिंग में मैजिक होने का इंतजार किया.’
Author: Up Head Line
Views: 16









