खतरे में भविष्य! सैलरी नहीं मिली तो फीस लेकर फरार हुआ क्लास टीचर, अब छात्रों को मार्कशीट नहीं दे रहा स्कूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बच्चों के साथ हुई धोखाधड़ी से करीब दर्जनभर बच्चों का भविष्य संकट में
कॉलेज प्रबंधन ने स्कूल फीस जमा न होने पर छात्रों की मार्कशीट रोक दी
छात्रों का कहना है कि उन्होंने फीस क्लास टीचर को दे दी है

रिपोर्ट: मनोज शर्मा

लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज में बच्चों के साथ हुई धोखाधड़ी से करीब दर्जनभर बच्चों का भविष्य संकट में पड़ गया है. इन बच्चों को मार्कशीट देने से विद्यालय प्रबंधन ने मना कर दिया. छात्रों द्वारा अब विद्यालय प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है और कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है.

मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज का है, जहां कक्षा 11 के करीब एक दर्जन छात्रों ने उनसे यह शिकायत की है कि विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें कक्षा 11 की मार्कशीट देने से मना कर दिया है. जब विद्यार्थियों ने इसका कारण पूछा तो पता चला कि बच्चों की फीस नहीं जमा है. बच्चों ने जब विद्यालय के प्रिंसिपल को यह जानकारी दी कि उन्होंने अपने क्लास टीचर विनोद अवस्थी को पूरी फीस दे दी है और उनके द्वारा उन्हें कोई रसीद भी नहीं दी गई. इस पर विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों से उनसे फीस वापस लाने को कहा. बच्चों ने जब अपने क्लास टीचर विनोद अवस्थी से बात की तो पता चला कि विद्यालय प्रबंधन ने विनोद अवस्थी को प्राइवेट टीचर के तौर पर रखा था. और विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनका दो साल का वेतन नहीं दिया गया है, जिसकी भरपाई उन्होंने बच्चों के फीस से कर ली है.

क्लास टीचर विनोद अवस्थी अब बच्चों  से यह कहते नजर आ रहे हैं कि विद्यालय प्रबंधन के पास उनकी जो सैलरी है उससे अपनी फीस को मैनेज करवा लो. मामले ने तूल पकड़ा तो थके हारे छात्र विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों की चौखट पर गए, लेकिन  उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई. ऐसे में जब यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन गुप्ता के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले तो विद्यालय प्रबंधन से बात की. जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने इस मामले में डीआईओएस से बात की, जिस पर उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि बच्चों की मार्कशीट मिल जाएगी.

छात्रों को न्याय दिलाने के लिए जिला संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमन गुप्ता कोतवाली पहुंच गए. उनके साथ तमाम पीड़ित छात्र भी थे. उनके द्वारा कोतवाल को मामले में एफआइआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है. हालांकि यहां भी टालमटोल होती हुई दिखाई दी. जिस पर उन्होंने कहा कि अगर शनिवार सुबह तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई और बच्चों को न्याय नहीं मिला तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उग्र आंदोलन को बाध्य होगा.

Tags: Lakhimpur Kheri News, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें